न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में आज फिर बढ़े कोरोना मामले, 8428 नए मरीज जबकि 22 की मौत; 21 जिलों में 10 फीसदी से ऊपर संक्रमण दर

राजस्थान में बीते दिन कोरोना के आंकड़ों ने राहत दी थी जिसने आज फिर चिंता बढ़ा दी हैं क्योंकि आज संक्रमण दर में 3 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 10:16:04

राजस्थान में आज फिर बढ़े कोरोना मामले, 8428 नए मरीज जबकि 22 की मौत; 21 जिलों में 10 फीसदी से ऊपर संक्रमण दर

राजस्थान में बीते दिन कोरोना के आंकड़ों ने राहत दी थी जिसने आज फिर चिंता बढ़ा दी हैं क्योंकि आज संक्रमण दर में 3 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। राज्य में आज 58880 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 8428 पॉजिटिव निकले। 1 फरवरी को राज्य में पॉजीटिविटी रेट 11 फीसदी थी, जो आज बढ़कर 14 फीसदी पर पहुंच गई। एक दिन पहले 1 फरवरी को राज्य में 6212 केस मिले थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि 12839 मरीज ठीक भी हो गए। अब प्रदेश में 58,603 एक्टिव केस हैं।

वहीं 22 मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखें तो बुधवार को जयपुर में 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। भरतपुर में 3, गंगानगर, झुंझुनूं, राजसमंद में 2-2 और उदयपुर, सीकर, कोटा, जोधपुर, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर और अलवर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। बुधवार को सबसे ज्यादा 1944 मरीज जयपुर में मिले। जोधपुर में 599, गंगानगर में 509, उदयपुर में 433, अलवर में 390, अजमेर में 380, डूंगरपुर में 375 और राजसमंद में 328 मरीज मिले हैं।

बुधवार को सबसे ज्यादा 40 फीसदी संक्रमण दर श्रीगंगानगर में रही। 1267 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 509 पॉजिटिव मिले। राजसमंद में 34 फीसदी पॉजीटिविटी रेट रही। राज्य में 33 में से 21 ऐसे जिले है जहां संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर रही। वहीं, नागौर, बीकानेर, अलवर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, बारां, बाड़मेर, करौली, दौसा और जालौर में संक्रमण दर 10 फीसदी से कम रही। सबसे कम संक्रमण दर जालौर जिले में 1 फीसदी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल