न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में एक महीने बाद मिले 10 हजार से कम संक्रमित, 7 हजार को पार कर गया मौतों का आंकड़ा

मंगलवार को 8,398 पॉजिटिव मिले और यह आंकड़ा 74,896 लोगों की जांच में सामने आया हैं। करीब 34 दिन बाद राज्य में संक्रमण दर 11 फीसदी सबसे कम दर्ज हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 May 2021 10:54:15

राजस्थान में एक महीने बाद मिले 10 हजार से कम संक्रमित, 7 हजार को पार कर गया मौतों का आंकड़ा

बीता दिन राजस्थान के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं जहां एक महीने बाद एक दिन में कोरोना के 10 हजार से कम केस आए हैं। मंगलवार को 8,398 पॉजिटिव मिले और यह आंकड़ा 74,896 लोगों की जांच में सामने आया हैं। करीब 34 दिन बाद राज्य में संक्रमण दर 11 फीसदी सबसे कम दर्ज हुई। हुई। जिलेवार स्थिति देखे तो 18 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से भी कम रही है। राज्य में 146 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब मौतों की संख्या 7,080 पर पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा 1,613 मौत जयपुर में हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 964 और उदयपुर में 540 लोगों की कोरोना से जान गई है। सबसे कम 28 मौते हनुमानगढ़ जिले में हुई है।इसी के साथ प्रदेश में 25,160 मरीज ठीक भी हुए हैं।

राजस्थान में सबसे कम 2 मरीज जालौर में मिले हैं। यहां मंगलवार को 1,369 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से केवल 2 ही पॉजिटिव निकले। सबसे ज्यादा संक्रमित केस 2,676 जयपुर में मिले। जयपुर में संक्रमण की दर 20 फीसदी से कम रही, जबकि मौत की संख्या 35 रही। जयपुर के अलावा जोधपुर में 620 और उदयपुर 550 केस मिले हैं। इसके तीन जिलों के अलावा शेष सभी जिलों में संक्रमितों की संख्या 500 से कम रही है। प्रदेश में रिकवरी बढ़ने का असर अस्पतालों पर भी दिखने लगा है। राज्य के सबसे बड़े कोविड केयर अस्पताल RUHS में अब मरीजों जिन 20-25 मरीजों को ओपन एरिया में बैड लगाकर इलाज किया जा रहा था उन्हे वहां से हटाकर अब वार्डो में शिफ्ट कर दिया है।

प्रदेश में आई ढाई लाख कोरोना वैक्सीन

राज्य में मंगलवार को कोरोना की ढाई लाख वैक्सीन भी पहुंची है। इसमें कोवैक्सीन की एक लाख और कोवीशील्ड की 1.50 लाख डोज जयपुर पहुंची। इस तरह राज्य को अब तक करीब 1.65 करोड़ डोज वैक्सीन की मिल चुकी है, जिसमें से 18 से 44 एज ग्रुप के लिए 12.60 लाख वैक्सीन की डोज आ चुकी है।

भारत में कोरोना : रिकॉर्ड 4,525 मरीजों की हुई मौत, 3.89 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 4,525 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। यह देश में कोरोना से एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 2.83 लाख हो गई है। हालाकि, देश में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। मंगलवार को 2,67,246 नए केस सामने आए। वहीं, 3,89,566 लोग ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस में एक लाख 27,109 की कमी हुई। बता दें देश में कोरोना से फिलहाल 1.10% लोगों की मौत हो गई है वहीं 85.60% लोग डिस्चार्ज और ठीक हो गए हैं। वहीं 13.29% एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत