न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : घातक रूप ले रहा कोरोना संक्रमण, 822 नए मरीजों के साथ 20 को गंवानी पड़ी अपनी जान

मंगलवार को उदयपुर में 822 नए संक्रमित मरीज सामने आए है। वही 20 मरीजों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 11:31:35

उदयपुर : घातक रूप ले रहा कोरोना संक्रमण, 822 नए मरीजों के साथ 20 को गंवानी पड़ी अपनी जान

उदयपुर में कोरोना संक्रमण आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। मई महीने के शुरुआती 4 दिन में उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 4 हजार 78 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 53 मरीजों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई है। जो कोरोना काल के इतिहास में अब तक का सबसे भयावह आंकड़ा है। मंगलवार को उदयपुर में 822 नए संक्रमित मरीज सामने आए है। वही 20 मरीजों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 818 पर पहुंच गई है।

उदयपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब रिकवरी रेट में भी दिनों-दिन सुधार हो रहा है। मंगलवार को उदयपुर में कोरोना वायरस से ग्रसित 1389 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हजार 952 के आंकड़े पर पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 10 हजार 526 के आंकड़े पर पहुंच गई है।

राजस्थान में कोरोना : मिले 16,974 नए संक्रमित, ठीक हुए 14 हजार मरीज, 154 की मौत

प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। हांलाकि बीते दिन आए आंकड़ों से राहत मिली हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 99,418 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 16,974 संक्रमित मिले हैं। जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो आज रिकवरी मरीजों की संख्या में भी सोमवार की तुलना में 18% की बढ़ोतरी हुई है। आज राज्य में 14,146 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, लेकिन एक्टिव केसों की संख्या में अब भी बढ़ोतरी जारी है, आज राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 1.97 लाख के पार पहुंच गए। राज्य की पूरी रिपोर्ट देखे तो अब तक कोरोना से 6.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 4866 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं सैंपल की जांच के मामले में आज नया रिकॉर्ड बना है। आज एक दिन में रिकॉर्ड 99,418 सैंपल जांच किए है, जबकि इससे पहले 27 अप्रैल को रिकॉर्ड 89,693 सैंपल की जांच एक दिन में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए