Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : कल के मुकाबले आज के आंकड़ों में मिली राहत, मिले 802 पॉजिटिव, हर तीसरा सैंपल संक्रमित

आज 802 पॉजिटिव आए हैं जो कि कल आए 846 मामलों से कम हैं। जिले में मंगलवार को लिए गए 2578 RT-PCR सेम्पल में यह पॉजिटिव मिले हैं अर्थात हर तीसरा सैंपल संक्रमित मिल रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 9:27:46

बीकानेर : कल के मुकाबले आज के आंकड़ों में मिली राहत, मिले 802 पॉजिटिव, हर तीसरा सैंपल संक्रमित

कोरोना का बढ़ता प्रभाव सभी की चिंता बढ़ा रहा हैं जिसमें घर में रहकर इस संक्रमण को बढ़ने से रोकने और खुद को सुरक्षित रखने की कवायद हैं। बीकानेर में लगातार आंकड़ों में इजाफा हो रहा हैं लेकिन आज मिले आंकड़ों में थोड़ी राहत मिली हैं। आज 802 पॉजिटिव आए हैं जो कि कल आए 846 मामलों से कम हैं। जिले में मंगलवार को लिए गए 2578 RT-PCR सेम्पल में यह पॉजिटिव मिले हैं अर्थात हर तीसरा सैंपल संक्रमित मिल रहा हैं।
अभी और बिगड़ सकते हैं हालात

चिकित्सकों की मानें तो बीकानेर में हालात अभी और बिगड़ सकते हैं। हर रोज आठ सौ से हजार के बीच रोगी आने की स्थिति में इनमें सौ रोगी गंभीर होकर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर में ऑक्सीजन की कमी अभी भी बनी हुई है। बुधवार को एक टैंकर आ गया है लेकिन इस टैंकर के बाद भी ऑक्सीजन की बढ़ती डिमांड के बीच कमी स्पष्ट दिख रही है। बीकानेर में अब एक हजार से अधिक सिलेंडर की जरूरत रोज पड़ेगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने एक बार फिर जनता से आग्रह किया है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलें। जो काम घर बैठे हो सकता है, उसके लिए बाहर नहीं जावें। जिन कार्यों को टाला जा सकता है, उन्हें टाल दें। प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है कि हर रोगी का इलाज बेहतर हो। राजस्थान में कोरोना ने मचाया कोहराम, 62 की हुई मौत, मिले 14,622 नये संक्रमित

कोरोना का कोहराम राजस्थान में थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और आए दिन यह नए रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 14,622 नये संक्रमित आने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई हैं एवं प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ चुका हैं। राजस्थान में इन आंकड़ों को देखते हुए कुछ रियायतों के साथ कर्फ्यू जारी हैं, लेकिन इसमें अब फिर से सख्ती देखने को मिल रही हैं। इस बीमारी से आज 62 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सरकार के लिए सबसे बड़ी समस्या बढ़ता एक्टिव केसों का ग्राफ है। आज एक्टिव केसों की संख्या 96,366 पर पहुंच गई। यह एक सप्ताह में 95 फीसदी यानी लगभग दो गुने हो गई। एक सप्ताह के अंदर 47 हजार 90 एक्टिव केस बढ़े है। वहीं इसकी तुलना में रिकवरी बहुत कम है, केवल 18078 मरीज ही एक सप्ताह में ठीक हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका