न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

18 दिन में 8 तकनीकी गड़बड़ियां, DGCA ने स्पाइसजेट को भेजा कारण बताओ नोटिस

बीते दिन यानी मंगलवार को स्पाइसजेट विमानन कंपनी के तीन विमानों में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग कराई गई। गनीमत यह था कि इन तीनों घटनाओं में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट विमानों में 8 तकनीकी गड़बड़ियां सामने आने से सरकार भी चिंतित हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jul 2022 5:52:13

18 दिन में 8 तकनीकी गड़बड़ियां, DGCA  ने स्पाइसजेट को भेजा कारण बताओ नोटिस

बीते दिन यानी मंगलवार को स्पाइसजेट विमानन कंपनी के तीन विमानों में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग कराई गई। गनीमत यह था कि इन तीनों घटनाओं में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट विमानों में 8 तकनीकी गड़बड़ियां सामने आने से सरकार भी चिंतित हो गई है। सरकार ने स्पाइसजेट को उसके खराब आंतरिक सुरक्षा में गंभीर खामी को देखते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के अंदर इसका जवाब देने को कहा है।

मामले को गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरी है। सुरक्षा मानकों के संबंधित अगर छोटी सी भी गड़बड़ियां होती है तो इसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी और समय रहते इसमें सुधार किया जाएगा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को नोटिस जारी कर कहा है कि घटनाओं की समीक्षा से पता चलता है कि इनमें से अधिकांश घटनाएं खराब आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण और अपर्याप्त रख-रखाव के कारण हुई है। ये घटनाएं सिस्टम से संबंधित विफलता के उदाहरण हैं और सुरक्षा मानकों में गिरावट के परिणामस्वरूप हुई हैं। ऐसे में आपको तीन दिनों के अंदर इस खराब आंतरिक सुरक्षा के बारे में जवाब देना होगा। डीजीसीए के मुताबिक, इन सभी घटनाओं की गंभीरता से जांच चल रही है।

डीजीसीए ने स्पाइसजेट की कई और कमियों की ओर भी ध्यान दिलाया है। डीजीसीए ने खराब आंतरिक सुरक्षा के अलावा समय पर स्टाफ को पैसा नहीं देने का मुद्दा भी उठाया है। इसके अलावा स्पाइसजेट के फ्लीट में स्पेयर पाट्र्स की कमियों की ओर भी ध्यान दिलाया है।

कल स्पाइसजेट की कोलकाता से चीन जा रहे एक कार्गो विमान में वेदर रडार ही काम करना बंद कर दिया था। इसी तरह कांडला-मुंबई फ्लाइट में विंडशील्ड क्रैक हो गया और दुबई जा रहे विमान में ईंधन का इंडेकेटर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण कराची में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल