न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7th Pay Commission : केंद्र सरकार दशहरे से पहले कर सकती है डीए बढ़ाने का ऐलान, सैलरी में होगा इतना इजाफा

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्‍द ही खुशखबरी मिलने वाली है। खबर है कि केंद्र सरकार दशहरे से पहले महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। मनीकंट्रोल की खबर के अनुसार मोदी सरकार नवरात्र के शुभ अवसर पर अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दे सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 3:04:33

7th Pay Commission : केंद्र सरकार दशहरे से पहले कर सकती है डीए बढ़ाने का ऐलान, सैलरी में होगा इतना इजाफा

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्‍द ही खुशखबरी मिलने वाली है। खबर है कि केंद्र सरकार दशहरे से पहले महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। मनीकंट्रोल की खबर के अनुसार मोदी सरकार नवरात्र के शुभ अवसर पर अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार हर 6 महीने पर डीए बढ़ाने का ऐलान करती है, जो महंगाई के सापेक्ष कर्मचारियों को पेंशनर्स को राहत देने के लिए बढ़ाया जाता है। माना जा रहा है कि आगामी 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाली कैबिनेट की बैठक पर इस पर मुहर लगाई जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि खुदरा महंगाई की ऊंची दर को देखते हुए सरकार इस बार महंगाई भत्‍ते में 4% इजाफे का ऐलान कर सकती है। इसके बाद डीए बढ़कर 38% पहुंच जाएगा। इससे पहले मार्च, 2022 में सरकार ने डीए बढ़ाने का ऐलान किया था, तब 3% की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद डीए 31% से बढ़कर 34% पहुंच गया था। इस बार महंगाई दर ज्‍यादा होने की वजह से डीए में भी ज्‍यादा बढ़ोतरी की जा सकती है।

सरकार ने अगर सितंबर में डीए बढ़ाने का ऐलान किया तो संभव है कि अक्‍तूबर में आने वाली सैलरी में यह राशि बढ़कर मिलेगी, जबकि शेष महीने का एरियर भुगतान किया जाएगा। इसका लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी उनकी पे स्‍केल के मुताबिक की जाती है। जिसका मूल वेतन जितना ज्‍यादा होता है, उसके महंगाई भत्‍ते में भी उतनी ही बढ़ोतरी होती है।

वेतन में इतना होगा इजाफा

मान लीजिए कि किसी कर्मचारी का बेसिक पे 40,000 रुपये है तो उसे अभी महंगाई भत्‍ते के रूप में इसका 34% यानी 13,600 रुपये मिलता है। अगर महंगाई भत्‍ता बढ़कर 38% हो जाता है तो उसकी कुल राशि भी बढ़कर 15,200 रुपये हो जाएगी। इस तरह, वेतन में हर महीने 1,600 रुपये का इजाफा होगा और सालभर में 19,200 रुपये ज्‍यादा मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल