न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : खेत में झाड़ियां जलाते समय हुआ हादसा, आग की चपेट में आने से जिंदा जल गई महिला

एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जिसमें एक बुजुर्ग महिला की खेत में झाड़ियां जलाते समय आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 6:17:07

चित्तौड़गढ़ : खेत में झाड़ियां जलाते समय हुआ हादसा, आग की चपेट में आने से जिंदा जल गई महिला

सोमवार को चित्तौड़गढ़ के कपासन क्षेत्र के उमंड में एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जिसमें एक बुजुर्ग महिला की खेत में झाड़ियां जलाते समय आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीण पहुंचे तब तक महिला को आग की लपटों ने घेर लिया था। वह कुछ कर पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। पुलिस ने फिलहाल शव को उमंड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। कपासन तहसीलदार मोखमसिंह, कपासन थाने सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ओला, एएसआई विक्रमसिंह आदि मौके पर पहुंचे। इस मामले में वृद्धा के जेठ के पुत्र लक्ष्मण पुत्र किशोर खटीक ने थाने में रिपोर्ट दी है। मांगीबाई के पुत्र सूरत में काम करते हैं, जिन्हें भी मामले की सूचना कर दी है।

कपासन थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को मांगीबाई खटीक (75) अपने खेत में झाड़ियां व कांटे जला रही थीं। इसी दौरान तेज हवा चली और आग पूरे खेत में फैल गई। खेत की मेढ़ जलने लगी तो मांगीबाई ने बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आग की लपटों ने उन्हें घेर लिया। उधर, पुलिस को आशंका है कि वृद्धा असंतुलित होकर आग में गिर गई होंगी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा के कारण उनके कपड़ों में आग लग गई होगी। पुलिस जांच कर रही है। खेत में आग लगी समझकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सामने मांगीबाई जिंदा जल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लोकसभा में FCRA बिल पर आर-पार की तैयारी, कांग्रेस ने 10 से 12 अगस्त तक जारी किया व्हिप

पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?

मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'

पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र

'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल

टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके

प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार

बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश