न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल : 7499 नए मामलों के साथ गई 94 और मरीजों की जान, 13,596 मरीज हुए रिकवर

सोमवार को कोरोना वायरस के कुल 7499 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 28 लाख 16 हजार 893 हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 10:40:55

केरल : 7499 नए मामलों के साथ गई 94 और मरीजों की जान, 13,596 मरीज हुए रिकवर

कोरोना का कहर अब कम होता जा रहा हैं। केरल में अभी भी संक्रमितो का बड़ा आंकड़ा सामने आ रहा हैं। हांलाकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से सक्रिय मामलों में भारी कमी देखी जा रही हैं। बीते दिन सोमवार को कोरोना वायरस के कुल 7499 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 28 लाख 16 हजार 893 हो गई है। इसके साथ ही सोमवार को राज्य में कोरोना के चलते 94 और मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना की वजह से अब तक कुल 12,154 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमण के दैनिक नए मामलों से ज्यादा रही। सोमवार को 13,596 लोग बीमारी से ठीक हुए, जिसके बाद अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या अब 27 लाख चार हजार 554 हो गई है।

केरल में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमण के कम से कम तीन मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य के पलक्कड़ और पतनमतिट्टा जिले से जमा किए गए नमूनों में से कम से कम तीन नमूनों में डेल्टा प्लस वेरिएंट पाया गया है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 जून को कहा था कि कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप अभी तक चिंताजनक नहीं है और देश में इसकी मौजूदगी का पता लगाना होगा और उस पर नजर रखनी होगी।

देश में 3 महीने बाद आए कोरोना के 50 हजार से कम मामले, 1162 की मौत

देश में सोमवार को 42,219 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के आंकड़े अपडेट नहीं हुए हैं। करीब 3 महीने बाद कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आया है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 81,410 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1,162 लोगों की मौत भी हुई। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में करीब 40 हजार की कमी रिकॉर्ड की गई। देश में अब तक कुल 2.99 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हो सकता हैं आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ को पार के जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत