न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : हवा और बारिश का कहर, टिन शेड पर पेड़ गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत, 33 लोग घायल

महाराष्ट्र के अकोला जिले में तूफानी हवा और बारिश के चलते कई लोगों की जान चली गई है। जिले के बालापुर तहसील के पारस इलाके में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर परिसर के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे शेड धराशायी हो गया। इसके बाद वहां शेड में मौजूद 7 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Apr 2023 09:49:31

महाराष्ट्र : हवा और बारिश का कहर, टिन शेड पर पेड़ गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत, 33 लोग घायल

महाराष्ट्र के अकोला जिले में तूफानी हवा और बारिश के चलते कई लोगों की जान चली गई है। जिले के बालापुर तहसील के पारस इलाके में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर परिसर के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे शेड धराशायी हो गया। इसके बाद वहां शेड में मौजूद 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाकी 3 मौतें अस्पताल में हुई हैं जबकि 33 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अकोला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बारिश और आंधी के चलते 30 से 40 लोग टीन शेड के नीचे मौजूद थे। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य के लिए टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मलबे को हटाने के लिए जेसीबी भी बुलाई गई। बचाव कार्य के दौरान तेज बारिश और आंधी के चलते टीम के सदस्यों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना के दौरान शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 4 की मौके पर मौत हो गई थी। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना में कुछ श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा, 'यह घटना दर्दनाक है। मैं उनके प्रति विनम्र सम्मान व्यक्त करता हूं।’ डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ‘कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।'

घायलों के इलाज के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा, 'घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है।'

उन्होंने कहा, 'सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज