न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काेटा : 693 नए संक्रमितो के साथ 4 लोगों ने गंवाई जान, जबकि असलियत आंकड़ो से अलग

गुरुवार को सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कोटा में 693 नए संक्रमित पाए गए जबकि 4 लोगों ने जान गंवाई हैं। हांलाकि असलियत आंकड़ों से बहुत अलग हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 May 2021 11:31:06

काेटा : 693 नए संक्रमितो के साथ 4 लोगों ने गंवाई जान, जबकि असलियत आंकड़ो से अलग

गुरुवार को सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कोटा में 693 नए संक्रमित पाए गए जबकि 4 लोगों ने जान गंवाई हैं। हांलाकि असलियत आंकड़ों से बहुत अलग हैं। कोविड हॉस्पिटल में 21 रोगियों की मौत हो गई। इनमें नए अस्पताल वाली बिल्डिंग में 18 व एसएसबी बिल्डिंग में 3 मौत हुई है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए थोक फल सब्जीमंडी को अलग-अलग जगह पर शिफ्ट करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन का किया गया है। कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि जिला रसद अधिकारी गोरधन लाल मीणा, वृत्ताधिकारी प्रथम अंकित जैन एवं सचिव फल सब्जीमंडी हेमलता मीणा को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। थोक फल सब्जीमंडी रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक चलती है, जिसमें प्रतिदिन हजारों लाेग आते हैं।

लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच कलेक्टर उज्जवल राठाैड़ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के लिए ईएसआई हॉस्पिटल के 12 चिकित्सा अधिकारियों एवं 15 अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के तीन थाना क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू की निषेधाज्ञा जारी की है। थाना गुमानपुरा क्षेत्र में मकान संख्या 39 ए, न्यू कॉलोनी गुमानपुरा, थाना बोरखेड़ा क्षेत्र में मकान संख्या ए-141/35 पुलिस लाइन जय हिंद नगर एवं मकान संख्या ए-41, जयश्री विहार बोरखेड़ा तथा थाना आरकेपुरम क्षेत्र में मकान संख्या ए-1361 में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घर के 100 मीटर की परिधि में 14 दिन तक जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू की निषेधाज्ञा लगाई है।

राजस्थान में कोरोना : 7 लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 7 लाख के पार हो गई। यहां पिछले 24 घंटे में गुरुवार को 17,532 नए संक्रमित केस सामने आए। इसके अलावा 16,044 लोग ठीक भी हुए। चिंता की बात यह है कि आज 161 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें और संक्रमित केस जयपुर में हुए। बता दें कि अब तक प्रदेश में कुल 7,02,568 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 71% हो गई है। ऐसे में 4.99 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, एक्टिवों की संख्या 1.98 लाख हो गई है।

राजस्थान : गहलोत सरकार ने 10 मई से 24 मई तक प्रदेश में लगाया कंप्लीट लॉकडाउन

राजस्‍थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इसी के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। जानकारी के अनुसार 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई तक राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। वहीं शादी समाराह पर 31 मई तक पूरी तरह से रोक रहेगी। गृह विभाग ने देर रात इसको लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि यदि संभव हो तो अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के साथ कोई भी अटेंडेंट नहीं जाए, और जरूरी होने पर एक ही व्यक्ति को इसकी इजाजत दी जाए। इसके लिए अस्पताल की ओर से पास इश्यू किया जाए। वहीं बड़ी बात ये है कि अब अटेंडेंट को भी 15 दिन के लिए अपने परिवार से आइसोलेट होकर होम क्वारंटाइन में रहना जरूरी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल