न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर पहुंचे रूस को आर्डर दिए 650 कंसंट्रेटर, केंद्र ने भी भिजवाए 125 वेंटिलेटर और 150 ऑक्सीजन सिलेंडर

राज्य की सरकार द्वारा रूस को आर्डर किए गए 650 कंसंट्रेटर आज जयपुर पहुंच गए है। इनके अलावा केंद्र सरकार ने राज्य को 125 नए वेंटिलेटर और 150 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर भी भिजवाए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 6:56:19

जयपुर पहुंचे रूस को आर्डर दिए 650 कंसंट्रेटर, केंद्र ने भी भिजवाए 125 वेंटिलेटर और 150 ऑक्सीजन सिलेंडर

कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी हैं जहां मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं। इस कड़ी में आज थोड़ी राहत मिली हैं क्योंकि राज्य की सरकार द्वारा रूस को आर्डर किए गए 650 कंसंट्रेटर आज जयपुर पहुंच गए है। इनके अलावा केंद्र सरकार ने राज्य को 125 नए वेंटिलेटर और 150 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर भी भिजवाए हैं। इससे ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहे मेडिकल और हेल्थ केयर सेक्टर को आज थोड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने भी राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा दिया है। राजस्थान को अब सूरत के हजीरा स्थित ऑक्सीजन प्लांट से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और मिलनी शुरू हो गई है। इस तरह अब केंद्र सरकार की ओर से राज्य को 310 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी जा रही है, जबकि 125 मीट्रिक टन का राज्य में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से उत्पादन किया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि रूस से सरकार ने 1250 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगवाए है, जिसमें से 650 की खेप आज यहां पहुंची है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (RMSC) के MD आलोक रंजन और वित्त विभाग की संयुक्त सचिव टीना डाबी ने इन सभी उपकरणों काे जयपुर में रिसीव किया। महाजन ने बताया कि इससे पहले 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप जयपुर आ चुकी है।

5800 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदेगी सरकार

RMSC के MD आलोक रंजन ने बताया कि ऑक्सीजन की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद का निर्णय किया था। इसके लिए ग्लोबल EOA व खुली निविदा आमंत्रित की थी। इनमें से कॉम्पिटिटिव नेगोशिएशन प्रक्रिया में चार फर्म ्शारमिल हुई। इसमें से तीन योग्य फर्म को 5 हजार 800 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया है। उन्होंने बताया कि इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को राज्य के अलग-अलग जिलों में भिजवाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल