न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : बीते दिन के मुकाबले आंकड़ों में आई कमी, ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर भी मिली खुशखबरी

बीते दिन सोमवार को 640 नए कोरोना संक्रमित मिले जो कि रविवार को मिले 701 मामलों से कम हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 9:16:29

अजमेर : बीते दिन के मुकाबले आंकड़ों में आई कमी, ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर भी मिली खुशखबरी

कोरोना की वजह से अजमेर के हालात भी स्थिर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह रही कि बीते दिन सोमवार को 640 नए कोरोना संक्रमित मिले जो कि रविवार को मिले 701 मामलों से कम हैं। सोमवार को 258 रोगी ठीक हुए। इस प्रकार अजमेर जिले में अब भी 5213 केस एक्टिव है। इसी के साथ ही शहर में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर भी खुशखबरी मिली हैं। जिले की जरूरत 2770 सिलेंडर प्रतिदिन हैं जबकि 3003 सिलेंडर उपलब्ध हैं।

अजमेर जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं स्टॉक के लिए नियुक्त प्रभारी तथा पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अतिरिक्त महानिरीक्षक भगवत सिंह राठौड़ ने बताया कि अजमेर जिले के विभिन्न अस्पतालों में वर्तमान में प्रतिदिन करीब 2770 ऑक्सीजन सिलेण्डरों की खपत हो रही है। इसके एवज में रविवार को 3003 सिलेण्डरों की विभिन्न स्थानों से आपूर्ति हुई। इसमें सबसे ज्यादा खपत संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में है। जिले में कोविड महामारी से पीड़ित मरीजों की ऑक्सीजन आवश्यकताओं से ज्यादा ऑक्सीजन एवं सिलेण्डर उपलब्ध हैं। मरीजों एवं अस्पतालों को किसी भी तरह से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

राजस्थान में कोरोना : हर तीसरा सैंपल संक्रमित, 16,438 नए मामले, 84 की मौत

कोरोना का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं और ऐसा महसूस हो रहा हैं कि प्रदेश में की गई सख्ती भी नाकाफी हैं क्योंकि कोरोना के हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें सोमवार के आंकड़ों की तो 16,438 नए मामले सामने आए और 84 की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 1.46 लाख से ऊपर चली गई जो कि आज 1.5 लाख को पर कर जाएगी। सबसे ज्यादा मौत 15 मौत जोधपुर में हुई तो वहीँ सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी जयपुर में 2878 सामने आए। सोमवार को पॉजिटिविटी दर 37.11% आई है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले इसी माह 19 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 29.78% आया था। राज्य में कुल 44,295 सैंपल की जांच हुई, जिसमें हर तीसरा नमूना पॉजिटिव आया है। खास बात ये है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, यह रविवार के मुकाबले 35 हजार कम है। वहीं रिकवरी रेट देखें तो 71.68% पर पहुंच गया। राहत की बात ये है कि पूरे राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या 6416 रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल