न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : कोरोना होता जा रहा जानलेवा, 13 लोगों की मौत के साथ सामने आए 602 नए संक्रमित

बीते दिन गुरुवार को 602 नए संक्रमित पाए गए तो वहीँ 13 लोगों की मौत भी हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 19152 हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 10:57:32

भीलवाड़ा : कोरोना होता जा रहा जानलेवा, 13 लोगों की मौत के साथ सामने आए 602 नए संक्रमित

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं कोरोना का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा हैं। आंकड़ों मे लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैं और यह जानलेवा भी होता जा रहा हैं। बीते दिन गुरुवार को 602 नए संक्रमित पाए गए तो वहीँ 13 लोगों की मौत भी हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 19152 हो गई है। जिले में 5888 व्यक्ति अभी संक्रमित हैं। संक्रमितों की संख्या एक दिन पहले से कुछ कम हुई लेकिन 13 मौत होना चिंता का विषय है। मोक्षधाम विकास समितियों का कहना है कि चार-पांच दिन से संक्रमितों के दाह की संख्या बढ़ी है। गांधी नगर के लकड़ी व्यवसायी ने बताया कि वैसे तो महीने भर में ही 10-15 दाह संस्कार होते हैं। जिसके लिए लकड़ी चाहिए होती थी लेकिन इन दिनों में तीन गुना दाह संस्कार हो रहे हैं।

राजस्थान में कोरोना : 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले, 1 लाख के पार हुए एक्टिव केस

कोरोना के हालात नियंत्रण से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका हैं। इन बढ़ते आंकड़ों की वजह से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की भी किल्लत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को राज्य में कुल 58,635 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर चौथा सैंपल पॉजिटिव आया। राज्य में बुधवार की तुलना में गुरुवार को संक्रमण की दर 18 फीसदी से बढ़कर 24.67 पर पहुंच गई। वहीं पूरे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 7,157 पर पहुंच गई। जिलेवार कोरोना की बात करें तो गुरुवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस जयपुर में 2317 मिले हैं, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद जोधपुर में 1921, उदयपुर में 1215 और कोटा में 1126 नए केस मिले हैं। पूरे राज्य (33 जिलों) में से झुंझुनूं और प्रतापगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां गुरुवार को कोरोना के 100 से कम केस मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल