Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : बरसात के कारण सड़क पर बढ़ी फिसलन, एकसाथ भिड़ी 6 गाड़ियां, दो ड्राइवरों की मौत, 48 सवारी घायल

मंगलवार देर रात बांसवाड़ा से सूरत (गुजरात) को जोड़ने वाले हाई-वे के लीमड़ी-लीमखेड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां बरसात के कारण सड़क पर बढ़ी फिसलन की वजह से एक-एक कर छह वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 1:54:58

बांसवाड़ा : बरसात के कारण सड़क पर बढ़ी फिसलन, एकसाथ भिड़ी 6 गाड़ियां, दो ड्राइवरों की मौत, 48 सवारी घायल

मंगलवार देर रात बांसवाड़ा से सूरत (गुजरात) को जोड़ने वाले हाई-वे के लीमड़ी-लीमखेड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां बरसात के कारण सड़क पर बढ़ी फिसलन की वजह से एक-एक कर छह वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो ड्राइवरों की मौत हो गई जबकि 48 सवारी घायल हो गई। हादसे का शिकार सूरत से लौट रही बांसवाड़ा डिपो की रोडवेज बस भी हुई, जो सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी। दुर्घटना में दोनों ड्राइवरों की मौके पर मौत हो गई। करीब 5 दिन पहले थाला गांव में ताजी बनी सड़क के खास हिस्से में बरसात के कारण फिसलन बढ़ गई। इससे वाहन एक स्थान पर अनियंत्रित होते चले गए। सूचना पर रोडवेज के ATI ऋषभ जैन भी मौके को रवाना हुए। इससे पहले कंडेक्टर ने JCB की मदद लेकर रोडवेज बस को एक किनारे पर कराया।
रोडवेज बस के ड्राइवर की पहचान कुशलगढ़ क्षेत्र निवासी बंशीलाल के तौर पर हुई है। सवारियों में किसी के गंभीर हताहत होने की जानकारी नहीं है। ड्राइवर बंशीलाल रोडवेज के पुराने और अनुभवी ड्राइवर थे। रोडवेज बस चलाने का उनका अनुभव करीब 30 साल पुराना था। इधर, कंडेक्टर विकास के सीने में चोट लगी है। गुजरात रोडवेज में सवार करीब 35 सवारियां गंभीर होने की जानकारी है, जबकि राजस्थान रोडवेज की बस में सवार केवल 13 लोग घायल हुए। बांसवाड़ा की रोडवेज बस सूरत से रात करीब 9 बजे बांसवाड़ा को निकली थी। साढ़े 3 बजे बस लीमखेड़ा से लीमड़ी की ओर बढ़ रही थी। यहां थाला गांव से गुजरते बायपास पर ड्राइवर बंशीलाल ने जैसे ही ब्रेक मारा रोडवेज अनियंत्रित हो गई। वह सीधे सामने आ रहे ट्रक में जा घुसी। बस में करीब 37 सवारियां थीं। एक्सीडेंट होते ही सीटें उखड़कर इधर-उधर हो गईं। तभी दो और वाहन रोडवेज के किनारों से टकराए। इसके बाद भयभीत सवारी ने इमरजेंसी गेट से कूदकर खुद की जान बचाई।

बायपास पर बरसात हो रही थी। इससे नई बनी सड़क के कुछ हिस्से पर पानी भरने के साथ फिसलन बनी तो पहले लोडिंग टैम्पो और एक वाहन वहां आकर भिड़े। पीछे से रोडवेज बस और ट्रक मौके की तरफ बढ़ते गए। दो वाहनों को भिड़ा देखकर चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया बस और आगे को फिसलती चली गई। इसके बाद गुजरात रोडवेज बस भी यहां आकर भिड़ गई। तभी घायलों की संख्या एकदम से बढ़ गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका