Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : बेलगाम होते कोरोना से हुई एक वृद्ध की माैत, 500 को पार कर गया मरीजों का आंकड़ा

शहर में बीते दिन कोरोना के 546 नए मामले सामने आए हैं और एक वृद्ध की भी मौत हो गई हैं। जिले में 3012 एक्टिव केस है जिनमें से इनमें से 2774 का हाेम आइसाेलेशन में इलाज चल रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 12:29:01

अलवर : बेलगाम होते कोरोना से हुई एक वृद्ध की माैत, 500 को पार कर गया मरीजों का आंकड़ा

कोरोना की वजह से आमजन अस्त-व्यस्त हो चुका हैं और इसी के साथ ही हालात भी बिगड़ते जा रहे हैं। शहर में बीते दिन कोरोना के 546 नए मामले सामने आए हैं और एक वृद्ध की भी मौत हो गई हैं। जिले में 3012 एक्टिव केस है जिनमें से इनमें से 2774 का हाेम आइसाेलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालाें में 238 मरीज भर्ती हैं और 16 मरीज वेंटीलेटर पर चल रहे हैं। वहीं, 70 मरीज ऑक्सीजन सपाेर्ट और 82 मरीज आइसाेलेशन बैड पर भर्ती हैं। जिले में 18 दिन में 3630 और अलवर शहर में 1558 काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं।

रविवार को अलवर शहर में 115, भिवाड़ी में 73, तिजारा में 72, किशनगढ़बास में 37, खेड़ली में 31, राजगढ़ में 27, बहराेड़ में 25, लक्ष्मणगढ़ व थानागाजी में 24-24, रामगढ़ में 23, मुंडावर में 22, काेटकासिम में 19, मालाखेड़ा व शाहजहांपुर में 17-17, रैणी में 16, बानसूर में 4 काेराेना संक्रमित मिले हैं, जबकि 71 काेराेना मरीजाें की रिपीट जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है।
राजस्थान में कोरोना का तांडव

कोरोना अपने तमाम रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं जहां नए संक्रमितों के मिलने की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बीते दिन रविवार को कोरोना के 10,262 केस सामने आए जो भयावह स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसी के साथ ही बीते दिन 42 लोगों ने भी दम तोड़ दिया। पूरे राज्य में जिलेवार स्थिति देखें तो 33 में से 22 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ऊपर कोरोना के मरीज मिले हैं। राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखें तो रविवार तक कुल 4 लाख 14,869 केस मिल चुके हैं। इनमें से 3151 लोगों की जान चली गई है। कुल संक्रमित केसों में से 3 लाख 44,331 मरीज ठीक हो गए है। राज्य में रविवार को संक्रमण की दर 16.20% दर्ज हुई है। राजस्‍थान में 19 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन!

कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए आखिरकार राजस्थान सरकार ने सख्त कदम उठा ही लिया, देर रात लॉकडाउन के आदेश तो जारी किए गए लेकिन गहलोत सरकार ने इसे 'जन अनुशासन पखवाड़ा' का नाम दिया गया। राजस्थान में सरकार ने 19 अप्रैल से 3 मई तक पाबंदियां लगा दी हैं, इस दौरान मामूली छूट के साथ सख्ती से सब कुछ बंद रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार-माल-सिनेमाघर बंद रहेंगे। होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज़ को भी लाकडाउन से छूट दी गई है। बता दें कि रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद निर्णय सीएम अशोक गहलोत पर छोड़ दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका