न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : 538 कोरोना संक्रमितों के साथ 9 की गई जान, 20 हजार को पार कर जाएगा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

जिले में सोमवार को चार महिलाओं सहित नौ की मौत हो गई। सोमवार को 538 कोरोना पॉजिटिव मिले। राहत यह है कि सोमवार को 430 रोगी स्वस्थ हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 May 2021 12:24:48

सीकर : 538 कोरोना संक्रमितों के साथ 9 की गई जान, 20 हजार को पार कर जाएगा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

जिले में सोमवार को चार महिलाओं सहित नौ की मौत हो गई। सोमवार को 538 कोरोना पॉजिटिव मिले। राहत यह है कि सोमवार को 430 रोगी स्वस्थ हुए। जिले में कुल मरीजों की संख्या 19898 तक पहुंच चुकी है जबकि एक्टिव मरीज 6819 हो गए हैं। अब तक जिले में 12896 कोविड पेशेंट स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को सीकर शहर में 123, फतेहपुर में 100, खंडेला में 73, कूदन में 51, लक्ष्मणगढ़ में 42, नीमकाथाना में 20, पिपराली में 46, श्रीमाधोपुर में 7 और दांता क्षेत्र में 76 नए कोरोना संक्रमित मिले।

सीकर शहर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी की पत्नी नर्मदा का भी सोमवार को निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। सोमवार को उन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। निधन से पहले पूर्व विधायक की पत्नी का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। पूर्व विधायक जलधारी के बेटे महेश की पिछले साल सितंबर में कोरोना निगेटिव होने के 22 दिन बाद मौत हो गई थी।

राजस्थान में कोरोना : मिले 17,296 नए संक्रमित और गई 154 की जान, 11,949 पीड़ित हुए स्वस्थ

कोरोना का कहर राजस्थान की जनता को सता रहा हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे गई संक्रमण की डर में भी इजाफा होता जा रहा हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में कुल 17,296 नए संक्रमित मिले है, जबकि 154 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में कोरोना के केस रविवार की तुलना में भले ही 1002 कम आए हो, लेकिन इसके पीछे कारण सैंपल की जांच कम है। प्रदेश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में एक लाख 94,371 एक्टिव केस हैं। इसी बीच, 24 घंटे में 17,296 संक्रमित मिले और 154 की मौत हो गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख 51 हजार 247 हो गई। कुल मृतकों का आंकड़ा 4712 है। उपचार के बाद 11,949 पीड़ित सोमवार को स्वस्थ हो गए।

Corona India: कोरोना से राहत के संकेत, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में आई कमी

अप्रैल में तेजी से बढ़ते कोरोना के कदम अब मई में थमने लगे है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में रोजाना मिलने वाले मरीजों में या तो गिरावट आई है या फिर इनमें स्थिरता आ गई है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3.55 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। 30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। पूरे हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस हफ्ते मौतों की संख्या में 41% का इजाफा दर्ज हुआ है। हालात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है। यहां सोमवार को 448 लोगों ने जान गंवा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए