न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : तेजी से फैल रहा संक्रमण, मिले 532 नए कोरोना राेगी, 9 लाेगाें की गई जान

बीते दिन रविवार को 532 नए कोरोना राेगी मिले और 9 लाेगाें ने अपनी जान गंवाई हैं। मई के दो दिनों में ही जिले में नए संक्रमित रोगियों का आंकड़ा दो दिन में 1200 को पार कर गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 May 2021 1:02:58

श्रीगंगानगर : तेजी से फैल रहा संक्रमण, मिले 532 नए कोरोना राेगी, 9 लाेगाें की गई जान

जिले में कोरोना का संक्रमण अपनी रफ्तार में इजाफा करता जा रहा हैं और मौतों का आंकड़ा भी चिंता बढ़ाने वाला हैं। बीते दिन रविवार को 532 नए कोरोना राेगी मिले और 9 लाेगाें ने अपनी जान गंवाई हैं। मई के दो दिनों में ही जिले में नए संक्रमित रोगियों का आंकड़ा दो दिन में 1200 को पार कर गया। रविवार को जिले में कोराेना के 532 नए राेगी मिले। इससे पूर्व शनिवार को 704 नए रोगी मिले थे। एक अप्रैल से अब तक जिले में 4020 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 71 लोगों की मौत हो चुकी है। अप्रैल में 2784 कोरोना रोगी मिले थे। मई में अब तक 1236 कोरोना रोगी मिल चुके हैं। अप्रैल में 53 रोगियों की मौत हुई थी। मई में 18 लोगों की माैत हो चुकी है। संक्रमण के लिहाज से श्रीगंगानगर जिला राज्य में टॉप-10 में शामिल हो चुका है। कोरोना का संक्रमण अब शहरों के बाद हर गांव तक पहुंच चुका है। पिछले एक सप्ताह में 2201 रोगी मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना : हर घंटे जा रही 6 मरीजों की जान, 18298 नए मामले, 159 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर अपने साथ आफत लेकर आई हैं जिसे सही समय पर नियंत्रित नहीं किया गया तो यह राजस्थान को तबाह कर देगी। बीते दिन रविवार को सोच से परे रिकॉर्ड 18298 नए मामले सामने आए और 159 की मौत हो गई। आलम यह हैं कि प्रदेश में हर घंटे 6 मरीजों की जान जा रही हैं। राजस्थान में अब तक 4558 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा माैतें राजधानी जयपुर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में हो रही हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर करीब 69 प्रतिशत के पास पहुंच गई है। बीते दिन 11 हजार 262 लोग रिकवर हुए। यहां पिछले आठ दिनों में 72 हजार 730 लोग रिकवर हुए हैं। इनमें चार दिनों से रोजाना 10 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। राजस्थान में अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा हालत खराब है। यहां कोरोना महामारी के दौर में पिछले 14 माह में पहली बार 4 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आए।

आज से 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' शुरू, लॉकडाउन की नई गाइडलाइन लागू

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने 3 मई से 17 मई 2021 तक 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' घोषित किया है। उसकी गाइडलाइन आज सोमवार सुबह 5 बजे से प्रभावी हो गई है। गृह विभाग ने इसको लेकर 30 अप्रैल को नई गाइडलाइन जारी की थी। नई गाइडलाइन के अनुसार इस दौरान सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। शादियों में 50 की जगह केवल 31 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। बैंड वालों की संख्या से अलग रखा है। शादी के लिए SDM को सूचना देने के साथ आने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले देनी होगी। इस लिस्ट में शामिल लोगों के अलावा और कोई शादी में नहीं जा सकेगा। शादी में 31 से ज्यादा लोग होने पर 1 लाख जुर्माना लगेगा। SDM को बिना सूचना शादी समारोह करने पर 5 हजार जुर्माना लगेगा। शादी समारोह में केवल एक ही कार्यक्रम की अनुमति होगी, वह भी अधिकतम तीन घंटे में पूरा करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए