न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : बेकाबू कोरोना बिगाड़ रहा हालात, सामने आए अब तक के सर्वाधिक 505 नए मामले, 8 की मौत

गुरुवार को जिले में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 505 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये मामले बुधवार को प्राप्त 4028 आरटीपीसीआर सैंपल में सामने आई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 May 2021 11:22:37

बाड़मेर : बेकाबू कोरोना बिगाड़ रहा हालात, सामने आए अब तक के सर्वाधिक 505 नए मामले, 8 की मौत

जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है जिले संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 505 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये मामले बुधवार को प्राप्त 4028 आरटीपीसीआर सैंपल में सामने आई। एक्टिव केस की संख्या 3408 पहुंच चुकी है। आज 8 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 143 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। पिछले चार दिनों में 544 पॉजिटिव मरीज रिकवर हो चुके है। नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 10306 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 149 लोगों की मौत हो चुकी है।

बाड़मेर राजकीय अस्पताल में 458 मरीज, कोविड केयर सेंटर आईटीआई कॉलेज बाड़मेर में 18 मरीज, बालोतरा राजकीय अस्पताल में 83 मरीज, कोविड केयर सेंटर एमबीआर कॉलेज बालोतरा में 7 मरीज, कोविड केयर सेंटर राजकीय कॉलेज बायतु में 53 मरीज एवं 34 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 2759 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 292 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 58 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती हैं।

राजस्थान में कोरोना : 7 लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 7 लाख के पार हो गई। यहां पिछले 24 घंटे में गुरुवार को 17,532 नए संक्रमित केस सामने आए। इसके अलावा 16,044 लोग ठीक भी हुए। चिंता की बात यह है कि आज 161 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें और संक्रमित केस जयपुर में हुए। बता दें कि अब तक प्रदेश में कुल 7,02,568 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 71% हो गई है। ऐसे में 4.99 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, एक्टिवों की संख्या 1.98 लाख हो गई है।

राजस्थान : गहलोत सरकार ने 10 मई से 24 मई तक प्रदेश में लगाया कंप्लीट लॉकडाउन

राजस्‍थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इसी के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। जानकारी के अनुसार 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई तक राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। वहीं शादी समाराह पर 31 मई तक पूरी तरह से रोक रहेगी। गृह विभाग ने देर रात इसको लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि यदि संभव हो तो अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के साथ कोई भी अटेंडेंट नहीं जाए, और जरूरी होने पर एक ही व्यक्ति को इसकी इजाजत दी जाए। इसके लिए अस्पताल की ओर से पास इश्यू किया जाए। वहीं बड़ी बात ये है कि अब अटेंडेंट को भी 15 दिन के लिए अपने परिवार से आइसोलेट होकर होम क्वारंटाइन में रहना जरूरी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल