न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुदावल : रेप के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, 50 से ज्यादा महिलाओं ने किया हमला

भरतपुर के रुदावल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां रेप के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर 50 से ज्यादा महिलाओं ने हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ाकर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 4:53:39

रुदावल : रेप के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, 50 से ज्यादा महिलाओं ने किया हमला

भरतपुर के रुदावल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां रेप के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर 50 से ज्यादा महिलाओं ने हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ाकर ले गए। कुछ युवकों के साथ मिलकर इन महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। खूब गालियां दीं और आरोपी को छुड़ा ले गईं। उच्चैन थानाधिकारी सहित 5 पुलिस वाले घायल हुए हैं। घटना भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र के जुगलापट्‌टी की है। थाना अधिकारी ने बताया कि भीड़ में मौजूद बच्चे भी पीछे नहीं रहे। महिलाओं ने पुलिस की वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की। घायल पुलिसकर्मियों को गांव वालों ने घेर दिया। इसकी सूचना ASP अनिल मीणा और नदबई CO नीतिराज को दी गई। नीतिराज और QRT टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल पुलिसकर्मियों को गांव वालों से छुड़ाया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दूसरी ओर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

थाना अधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि जुगलापट्‌टी के बंटी नाम के युवक पर एक महिला ने रेप के प्रयास की शिकायत दी थी। 16 सितंबर 2021 को उच्चैन थाने में मामला दर्ज कराया गया। 4 जनवरी 2022 को धौलपुर एडिशनल एसपी को जांच सौंप दी गई। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी, पर सफलता नहीं मिल रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बंटी अपने घर आया हुआ है। थाना अधिकारी समेत पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। बंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने गाड़ी में बैठाया और रवाना होने लगी। पुलिस ने आरोपी को जैसे ही जीप में बैठाया, गांव वालों ने घेर लिया। गाड़ी के आगे ट्रैक्टर खड़ी कर दी। देखते ही देखते 50 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष जीप के पास पहुंचे और घेराबंदी कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंची तो स्पेशल टीम भेजकर पुलिसकर्मियों को गांव से सुरक्षित निकाला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट