न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : काम आ रही प्रशासन की सख्ती, 491 तक सीमित रही नए संक्रमितो की संख्या

बीते दिन एक दिन में होने वाले संक्रमित होने वालों की संख्या 491 तक सीमित रही। चिंता की बात तो यह है कि 6 मौतें भी दर्ज की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 May 2021 11:58:29

सीकर : काम आ रही प्रशासन की सख्ती, 491 तक सीमित रही नए संक्रमितो की संख्या

रेडअलर्ट अनुशासन पखवाड़े में लोगों पर सख्ती बरतते हुए घर से बाहर ​नहीं निकलने देने का फायदा मिल रहा है। बीते दिन एक दिन में होने वाले संक्रमित होने वालों की संख्या 491 तक सीमित रही। चिंता की बात तो यह है कि 6 मौतें भी दर्ज की गई। इसके बाद सीकर में ​एक्टिव केस सात हजार 343 है। जब​कि मौतें 108 से अधिक हो गई है। संक्रमित सीकर शहर में 85, फतेहपुर क्षेत्र में 12, खण्डेला ब्लॉक में 96, कूदन क्षेत्र में 39, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 76, नीमकाथाना ब्लॉक में 28, पिपराली क्षेत्र में 46, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 22 और दांता क्षेत्र में 87 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

सीएमएचओ ने बताया कि एक मार्च से लेकर सीकर में 73 हजार 679 सैम्पल लिए, इनमें से 12 हजार 730 कोरोना संक्रमित आए हैं। वहीं 58 हजार 217 सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है और 2 हजार 732 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। पूर्व संक्रमित 394 स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 7 हजार 343 है। शुक्रवार को जिलेभर में 1699 सैम्पल लिए गए है। सीएमएचओ ने बताया कि अब तक 2 लाख 34 हजार 447 सैम्पलों की जांच की है। इनमें से 22 हजार 191 पॉजीटिव पाए गए है। वहीं 14 हजार 639 स्वस्थ हो चुके हैं।

Corona Rajasthan : मिले 18231 नए मामले, हर घंटे 6 से ज्यादा मरीज तोड़ रहे दम

कोरोना का कहर हर दिन के साथ अपना संक्रमण फैला रहा हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार को संक्रमण बढ़ते हुए 18231 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केस 1.99 लाख हो गए है। राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 16,930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7,20,799 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,16,306 मरीज रिकवर हो गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है।

Corona India: पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल