न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : 380 नए संक्रमितों के साथ तीन ने गंवाई कोरोना से जान, आंकड़ा लगातार बना रहा रिकॉर्ड

सीकर जिले में आज 380 नए पॉजिटिव आए है जो कि कल आए 288 संक्रमितों के सामने बहुत ज्यादा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 9:38:41

सीकर : 380 नए संक्रमितों के साथ तीन ने गंवाई कोरोना से जान, आंकड़ा लगातार बना रहा रिकॉर्ड

कोरोना के आंकड़े भयावह स्थिति दर्शा रहे हैं जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो हालात और भी बुरे होने वाले हैं। सीकर जिले में आज 380 नए पॉजिटिव आए है जो कि कल आए 288 संक्रमितों के सामने बहुत ज्यादा हैं। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को सीकर शहर में सर्वाधिक 131, फतेहपुर क्षेत्र में 3, खण्डेला ब्लॉक में 37, कूदन क्षेत्र में 36, लक्ष्मणगढ़ में 46, नीमकाथाना ब्लॉक में 50, पिपराली क्षेत्र में 24, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 28 और दांता क्षेत्र में 25 नए कोरोना संक्रमित आए हैं। संक्रमण क्लॉज संपर्क में आने से 94, लक्षणात्मक 170, रैण्डम सैम्पलिंग में 96, यात्रा करने से पहले करवाई गई जांच में 8 और 9 माइग्रेट मिले है। वहीं 3 हैल्थ वर्कर्स भी संक्रमित पाए गए हैं।

ग्राहक नहीं बुलाएंगे सामान पैक कर देंगे

वहीं शादी सीजन शुरू होने के बाद सीकर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग थी कि कई दुकानदारों ने शादियों में सामान बुक किया हुआ है। ऐसे में उनके सामान नहीं देने पर लोगों की शादी में नुकसान होगा। कुछ देर के लिए ही सही दुकान खोलने दी जाए। इस पर कलेक्टर ने ग्राहकों के नहीं आने, मॉस्क और दूसरे गाइडलाइन की पालना करते हुए ली गई बुकिंग के सामान पैक कर उन्हें देने की हां कर दी।

राजस्थान में कोरोना ने मचाया कोहराम, 62 की हुई मौत, मिले 14,622 नये संक्रमित

कोरोना का कोहराम राजस्थान में थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और आए दिन यह नए रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 14,622 नये संक्रमित आने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई हैं एवं प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ चुका हैं। राजस्थान में इन आंकड़ों को देखते हुए कुछ रियायतों के साथ कर्फ्यू जारी हैं, लेकिन इसमें अब फिर से सख्ती देखने को मिल रही हैं। इस बीमारी से आज 62 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सरकार के लिए सबसे बड़ी समस्या बढ़ता एक्टिव केसों का ग्राफ है। आज एक्टिव केसों की संख्या 96,366 पर पहुंच गई। यह एक सप्ताह में 95 फीसदी यानी लगभग दो गुने हो गई। एक सप्ताह के अंदर 47 हजार 90 एक्टिव केस बढ़े है। वहीं इसकी तुलना में रिकवरी बहुत कम है, केवल 18078 मरीज ही एक सप्ताह में ठीक हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल