न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : लगातार बढ़ती जा रही जांच कराने वालों की संख्या, रविवार को मिले 350 नए मरीज

बात करें अजमेर में कोरोना के आंकड़ों की तो रविवार को 2700 की सैम्पलिंग में 350 नए मरीज सामने आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 12:55:36

अजमेर : लगातार बढ़ती जा रही जांच कराने वालों की संख्या, रविवार को मिले 350 नए मरीज

दिनों-दिन कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं और आंकड़े नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बात करें अजमेर में कोरोना के आंकड़ों की तो रविवार को 2700 की सैम्पलिंग में 350 नए मरीज सामने आए। इसी के साथ ही शहर में जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में संक्रमण दर 12.96% रही। सबसे डरावनी स्थित यह है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना मरीज तेजी से मिल रहे हैं। अब तक जिले में कुल 27,372 मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं 532 की मौत हो चुकी है। रविवार को शहर में लगभग हर हिस्से से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। खासकर गढ़ी मालियान, चंद्रवरदाई नगर और कोटड़ा इलाके में मरीजों की संख्या ज्यादा पाई गई।

राजस्थान में कोरोना का तांडव

कोरोना अपने तमाम रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं जहां नए संक्रमितों के मिलने की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बीते दिन रविवार को कोरोना के 10,262 केस सामने आए जो भयावह स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसी के साथ ही बीते दिन 42 लोगों ने भी दम तोड़ दिया। पूरे राज्य में जिलेवार स्थिति देखें तो 33 में से 22 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ऊपर कोरोना के मरीज मिले हैं। राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखें तो रविवार तक कुल 4 लाख 14,869 केस मिल चुके हैं। इनमें से 3151 लोगों की जान चली गई है। कुल संक्रमित केसों में से 3 लाख 44,331 मरीज ठीक हो गए है। राज्य में रविवार को संक्रमण की दर 16.20% दर्ज हुई है।

राजस्‍थान में 19 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन!

कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए आखिरकार राजस्थान सरकार ने सख्त कदम उठा ही लिया, देर रात लॉकडाउन के आदेश तो जारी किए गए लेकिन गहलोत सरकार ने इसे 'जन अनुशासन पखवाड़ा' का नाम दिया गया। राजस्थान में सरकार ने 19 अप्रैल से 3 मई तक पाबंदियां लगा दी हैं, इस दौरान मामूली छूट के साथ सख्ती से सब कुछ बंद रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार-माल-सिनेमाघर बंद रहेंगे। होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज़ को भी लाकडाउन से छूट दी गई है। बता दें कि रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद निर्णय सीएम अशोक गहलोत पर छोड़ दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत