न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में कोरोना संक्रमितो से ज्यादा रहा रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा, 31 जनवरी तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

प्रदेश में बीते दिन शनिवार को कोरोना के 3,258 नए मामले सामने आए। इस दौरान सात लोगों की मौत हो गई। लेकिन सुखद बात यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा संक्रमितो से ज्यादा रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 11:42:17

झारखंड में कोरोना संक्रमितो से ज्यादा रहा रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा, 31 जनवरी तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

कोरोना की तीसरी लहर अपना असर दिखा रही हैं और आंकड़ों में इजाफा लगातार देखने को मिल रहा हैं। प्रदेश में बीते दिन शनिवार को कोरोना के 3,258 नए मामले सामने आए। इस दौरान सात लोगों की मौत हो गई। लेकिन सुखद बात यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा संक्रमितो से ज्यादा रहा। शनिवार को 3,351 मरीज ठीक हुए। वहीँ, अब राज्य में 33,089 सक्रिय मामले हैं। झारखंड सरकार ने राज्य में आंशिक लॉकडाउन को 31 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रतिबंध 31 जनवरी तक लागू रहेंगे। बता दें कि कि शनिवार को झारखंड में पहली बार ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 मामले मिले हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 87 सैंपल भुवनेश्वर भेजे गए थे। इसके बाद पता चला था कि 87 में से 14 ओमिक्रॉन के मामले हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने की है।

जानें पाबंदियों में क्या रहेगा प्रभावी

मौजूदा प्रतिबंधों के तहत शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगें, बार और रेस्तरां के साथ अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात आठ बजे के बाद अपने शटर बंद कर देंगे, जबकि अधिकतम 100 लोगों को शादियों और अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति होगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सिंह द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधों को बढ़ाया गया है। पार्क, स्विमिंग पूल, व्यायामशाला, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, स्टेडियम और शैक्षणिक संस्थान 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ ही कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी। लेकिन आधे कर्मचारियों के साथ स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर में प्रशासनिक कार्य किया जा सकता है। सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार और शॉपिंग मॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे।

देश में 15 लाख के पार हुए एक्टिव केस, कल मिले में 2.71 लाख नए केस, 314 की मौत

देश में शनिवार को 2 लाख 71 हजार 190 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 38 हजार 201 लोग ठीक हुए जबकि 314 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 32 हजार 675 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 15.44 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 15 लाख के पार पहुंचा है। देश में अब तक कुल 3.71 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.50 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,86,061 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 01 जनवरी को कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 801 था। इस लिहाज से केवल 15 दिन में कुल एक्टिव केस करीब 12.5 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर