न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : बाइक पर आये 3 बदमाश और बंदूक की नोक पर दिया 22 लाख की लूट को अंजाम, CCTV फुटेज क्लियर नहीं

जिले के डेगाना शहर में गुरुवार रात बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां बाइक पर आये 3 नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 22 लाख की लूट को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 9:52:23

नागौर : बाइक पर आये 3 बदमाश और बंदूक की नोक पर दिया 22 लाख की लूट को अंजाम, CCTV  फुटेज क्लियर नहीं

जिले के डेगाना शहर में गुरुवार रात बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां बाइक पर आये 3 नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 22 लाख की लूट को अंजाम दिया। बंदूक की नोक पर बदमाश ज्वैलर से 30 तोला सोने और 5 किलों चांदी सहित 3 लाख रुपये से भरा बेग लूटकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित ज्वैलर द्वारका प्रसाद से जानकारी लेने के बाद शहर के सभी इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। लेकिन अंधेरे के चलते फुटेज साफ़ नहीं थे। कई जगहों पर CCTV खराब पड़े होने से फुटेज नहीं मिल पाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जिले भर में नाकेबंदी करा बदमाशों कि तलाश शुरू कर दी है।

ये घटना शारदा बाल स्कूल के पीछे ज्वैलर के घर के पास ही हुई। डेगाना निवासी ज्वैलर द्वारका प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात वो डेगाना की राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के पास स्थित ज्वैलर शॉप को बंद कर पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से थोड़ा पहले अचानक पीछे से 3 बाइक सवार युवक आये। उनमे से एक युवक बाइक से नीचे उतरा और उनकी कनपटी पर बंदूक लगाते हुए उनके हाथ से 30 तोला सोने और 5 किलों चांदी के गहनों और 3 लाख रुपये नगदी से भरा बेग छीन लिया। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर भागे। ज्वैलर द्वारका प्रसाद ने बताया कि इस दौरान पहले तो वो डरे लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत जुटाते हुए पीछे से बदमाशों पर पत्थर फेंके। उनके अनुसार पीछे बैठे एक बदमाश के सिर में पत्थर लगने से उसके गहरी चोट भी आई। लेकिन बदमाश रुके नहीं। तेजी से हॉस्पिटल चौराहे होते हुए चान्दारुण फाटक की तरफ फरार हो गए।

पीड़ित ज्वैलर द्वारका प्रसाद ने बताया कि तकरीबन 19 लाख के सोने-चांदी के इन गहने शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्राहक को देने थे। ग्राहक के घर में 21 नवंबर को शादी कार्यक्रम है। वहीं, गुरुवार दिन भर हुई बिक्री से 3 लाख रुपए नगदी जमा हुई थी। अब खुद की बर्बादी के साथ-साथ बड़ी चिंता ग्राहक के घर में शादी कार्यक्रम की हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट