न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: खाटूश्यामजी मंदिर में मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

राजस्थान के शेखावाटी इलाके के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में सोमवार सुबह 5:00 बजे भीड़ के दबाव के कारण मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और कई घायल हो गये।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 9:53:31

राजस्थान: खाटूश्यामजी मंदिर में मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

राजस्थान के शेखावाटी इलाके के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में सोमवार सुबह 5:00 बजे भीड़ के दबाव के कारण मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और कई घायल हो गये। मौके पर पहुंचे आलाधिकारी हालात को संभालने में जुटे हैं। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। मृतकों में से फिलहाल केवल एक महिला की पहचान हुई। खाटूश्यामजी के इस मंदिर में देशभर से श्रद्धालु जुटते हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह मंदिर का प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने से वहां भगदड़ मच गई। श्रद्धालुओं ने एक साथ मंदिर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान वहां धक्कामुक्की और अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे बाबा के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं में शामिल तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना से वहां और भय का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर दौड़ा। हादसा मासिक मेले में शामिल होने के लिये उमड़ी भीड़ के कारण हुआ। यूं तो मंदिर में आम दिनों में भी पुलिस जाब्ता तैनात रहता है। मेले के दौरान पुलिस जाब्ता बढ़ाया भी जाता है। लेकिन सोमवार को उमड़ी भीड़ के आगे ये जाब्ता बौना साबित हुआ। पुलिस जाब्ता जब तक श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालता उससे पहले ही वहां भगदड़ मच गई। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी घबरा गये। भगदड़ मचने के बाद श्रद्धालु एक दूसरे पर चढ़ते हुये भागने लगे। पुलिस और मंदिर प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों साथ ही स्वयं सेवकों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हालात संभालने के लिये जुटे हैं। भगदड़ में शिवचरण (50), मनोहर (40), करनाल की इंदरादेवी (55), अलवर की अनोजी (40) घायल हुए हैं। मनोहर की हालत गंभीर है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

khatushyam temple,sikar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खाटू श्यामजी में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारी गईं तीनों महिलाओं के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट