Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, आज मिले 271 नए संक्रमित, बाजार में दिखी पुलिस की सख्ती

शुक्रवार की बात करें तो आज 271 नए संक्रमित पाए गए। पिनान में एक व्यक्ति की काेरोना से मौत भी हुई है। इसी के साथ ही बाजारों में पुलिस की सख्ती भी देखने को मिली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 11:06:09

अलवर : तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, आज मिले 271 नए संक्रमित, बाजार में दिखी पुलिस की सख्ती

अलवर जिले में कोरोना का व्यापक असर देखने को मिला जहां लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार की बात करें तो आज 271 नए संक्रमित पाए गए। पिनान में एक व्यक्ति की काेरोना से मौत भी हुई है। इसी के साथ ही बाजारों में पुलिस की सख्ती भी देखने को मिली हैं। शाम पांच बजते ही बाजारों में दुकानों के शटर डाउन होने की आवाज आना शुरू हो गई थी। कई जगहों पर पुलिस पहुंची। ज्यादातर बाजार में दुकानदार खुद ही दुकानें बंद कर चल दए। अब ये बाजार 59 घंटे के बाद ही खुलेंगे। दो दिन के वीकेंड कर्फ्यू के बाद भी 30 अप्रैल तक बाजार खुलने का समय शाम 5 बजे ही रहेगा। अलवर जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कभी 200 से ज्यादा तो कभी 300 से अधिक पॉजिटिव आने का क्रम कई दिनों से जारी है। तभी तो प्रशासन ने सख्ती की है। वहीं प्रदेश भी में भी कोरोना संक्रमण के आंकड़े ज्यादा आने लगे तो सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया है।
कहां से कितने पॉजिटिव मिले

अलवर शहर-99, बानसूर-7, बहरोड़-7, किशनगढ़बास-1, कोटकासिम-17, ल्क्ष्मणगढ़-5, मालाखेड़ा-7, मुण्डावर-17, राजगढ़-6, रामगढ़-1, रैणी-9, शाहजहांपुर-5 ,थानागाजी-4, भिवाड़ी-34, तिजारा-52 राजस्थान में बेकाबू कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 7,300 से ज्यादा नए मरीज, 31 की मौत

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आज पिछले 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले। जबकि 31 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को प्रदेशभर में सात हजार 359 नए मामले दर्ज किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 1201, अजमेर में 342, अलवर में 271, बांसवाड़ा में 25, बारां में 152, बाड़मेर में 26, भरतपुर में 95, भीलवाड़ा में 254, बीकानेर में 186, बूंदी में 48, चित्तौड़गढ में 100, दौसा में 55, चूरू में 10, धौलपुर में 55, डूंगरपुर में 355, गंगानगर में 79, हनुमानगढ़ में 110, जैसलमेर में 28, जालोर में 28, झालावाड़ में 90, झुंझुनू में 45, जोधपुर में 1144, करौली में 42, कोटा में 664, नागौर में 78, पाली में 149, प्रतापगढ़ में 73, राजसमंद में 149, सवाई माधोपुर में 87, सीकर में 142, सिरोही में 204, टोंक में 88, उदयपुर में 792 नए केस मिल हैं। अब प्रदेश में 53 हजार से अधिक एक्टिव मरीज हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 53 हजार 867 हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका