न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : संक्रमितों की बाढ़ लेकर आ रहा कोरोना, 2602 नए मामले और गई 20 की जान

जोधपुर में शुक्रवार को 2602 नए संक्रमित मिले और 20 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जोधपुर में पहली बार एक ही दिन में दो हजार से अधिक 2019 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 May 2021 12:59:16

जोधपुर : संक्रमितों की बाढ़ लेकर आ रहा कोरोना, 2602 नए मामले और गई 20 की जान

कोरोना महामारी नित नए सदमे और झटके दे रही है। हर दिन संक्रमितों की बाढ़ आ रही हैं जिन्हें प्रशासन बताने से कतरा रहा हैं। जोधपुर में शुक्रवार को 2602 नए संक्रमित मिले और 20 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जोधपुर में पहली बार एक ही दिन में दो हजार से अधिक 2019 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। जोधपुर में आज संक्रमण दर 39 फीसदी दर्ज की गई। जोधपुर में अब 25,360 एक्टिव केस हैं।

मई के 7 ही दिन में संक्रमित मरीजो का आंकडा 15031 तक जा पहुंचा है। जबकि 230 संक्रमिताें ने दम ताेड़ दिया। इधर अच्छी बात यह है कि डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा भी लगाातार बढ़ते हुए 10,806 हो गया है। जनवरी से अब तक 50,404 पॉजिटिव मरीज हुए जिनमें से 24,850 को डिस्चार्ज किया गया है। इस दाैरान 674 की माैत हुई है।

शहर में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंभीर बात यह है कि सरकार और जनता को जो मौतें बताई जा रही हैं, उनसे कहीं अधिक जानें महामारी से जा रही हैं। चिकित्सा विभाग के अफसर सरकारी अस्पतालों में हो रही मौतों में से कुछ मौतें सरकार और जनता को बता रहे हैं। जबकि सरकारी के साथ ही कोरोना इलाज में लगे जिले के कई निजी अस्पतालों में भी कोविड पेशेंट्स की मौतें हाे रही हैं।

Corona Rajasthan : मिले 18231 नए मामले, हर घंटे 6 से ज्यादा मरीज तोड़ रहे दम

कोरोना का कहर हर दिन के साथ अपना संक्रमण फैला रहा हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार को संक्रमण बढ़ते हुए 18231 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केस 1.99 लाख हो गए है। राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 16,930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7,20,799 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,16,306 मरीज रिकवर हो गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है।

Corona India: पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल