Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने का सिलसिला जारी, 70 फीसदी के पार रिकवरी रेट

बुधवार को जिले में 244 नए रोगी मिले। लेकिन, इतने ही रोगी ठीक भी हुए। जबकि 15 मई को 570 नए केस सामने आए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 10:15:37

भरतपुर : कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने का सिलसिला जारी, 70 फीसदी के पार रिकवरी रेट

कोरोना के आंकड़े अब राहत देने लगे हैं जहां नए मामलों के कम होने का सिलसिला जारी हैं और रिकवरी रेट भी बढ़ने लगी हैं। बुधवार को जिले में 244 नए रोगी मिले। लेकिन, इतने ही रोगी ठीक भी हुए। जबकि 15 मई को 570 नए केस सामने आए थे। हालांकि नए केस कम होने का सिलसिला 11 मई से ही शुरू हो गया था। लेकिन, आंकड़ा 500 से ज्यादा ही बना हुआ था। पिछले 19 दिन में पहली बार बुधवार को 4 एक्टिव केस कम हुए। बुधवार को जिले में 5858 रोगी एक्टिव थे। सरकारी आंकड़ों में पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 4 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस महीने के 19 दिन में ही 67 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक जिले में 18463 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 12396 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि 209 लोगों की जान जा चुकी है। अगर पिछले 14 दिन की बात करें तो पहले 7 दिन में 3261 लोग पॉजिटिव हुए थे। जबकि बाद के 7 दिन में 3190 पॉजिटिव हुए हैं। पिछले 5 दिन में नए रोगी 326 कम हुए हैं। अब तक 66 से 68 प्रतिशत तक चल रही रिकवरी रेट भी 70 फीसदी से ऊपर हो गई है। इस महीने में 10 मई को सर्वाधिक 877 नए केस सामने आए थे। इधर, अब अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने लगी है। राजस्थान में दूसरे दिन भी गिरा संक्रमितो के साथ मौतों का आंकड़ा, अबतक हुए एक करोड़ कोरोना टेस्ट

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कम होता नजर आ रहा हैं जहां लगातार दूसरे दिन संक्रमण के साथ मौतों का आंकड़ा भी गिरा हैं। इसी के साथ बीते दिन प्रदेश ने कोरोना टेस्ट में एक करोड़ के आंकड़े को भी पा लिया और ऐसा करने वाला राजस्थान देश में 13वां राज्य बन गया। बीते दिन 54,687 सैंपल जांचे गए, जिसमें से 9849 पॉजिटिव निकले और संक्रमण की दर कल की तुलना में चार फीसदी बढ़कर 15 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि मई में ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना केसों की संख्या 10 हजार से कम रही। आज रिकवर मरीजों की संख्या 16,039 रही। इसके कारण एक्टिव केस घटकर 1.53 लाख पर आ गए। राज्य में आज 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इस तरह मई में अब तक 19 दिन के अंदर 2980 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना केसों के साथ अब ब्लैक फंगस के केस भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बढ़ती बीमारी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे बुधवार को महामारी घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका