न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ में ब्लैक फंगस से हालत हो रहे खराब, मिले 24 नए मरीज, गई एक की जान

मेरठ जिले में बुधवार को 24 और मरीजों का पता चला है। इससे एक की जान भी चली गई। अब तक जिले में भर्ती इन मरीजों की संख्या 52 पहुंच गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 May 2021 5:27:51

मेरठ में ब्लैक फंगस से हालत हो रहे खराब, मिले 24 नए मरीज, गई एक की जान

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस अपना कहर बरपा रहा हैं। जिस तरह कोरोना के मामले सामने आ रहे थे उसी तरह अब ब्लैक फंगस भी अपना प्रसार कर रहा हैं। मेरठ जिले में बुधवार को 24 और मरीजों का पता चला है। इससे एक की जान भी चली गई। अब तक जिले में भर्ती इन मरीजों की संख्या 52 पहुंच गई हैं। इस गंभीर रोग की चपेट में आए आठ मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज, पांच का आनंद अस्पताल, दो का लोकप्रिय, चार का निजी अस्पतालों के यहां और अन्य अस्पतालों में चल रहा है। यह मरीज मेरठ के अलावा हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद, शामली और मुरादनगर आदि के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ मरीजों को कोरोना संक्रमण भी हैं।

लगातार मिल रहे मरीजों के बाद ब्लैक फंगस के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज को 66 इंजेक्शन मिले हैं। इनका नाम एंफोटेरिसन-बी 50 एमजी है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के वजन के हिसाब से इसकी डोज दी जाती है। अभी तक यहां इंजेक्शन नहीं थे। बाजार में ब्लैक फंगस की दवाइयां भी कम हैं। महंगी होने के कारण कुछ ही दवा व्यापारियों के पास ही यह मिल रही हैं। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने एडिशनल ड्रग कंट्रोलर वीरेंद्र कुमार और औषधि निरीक्षक से दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

ब्लैक फंगस की चपेट में आए मरीजों के तीमारदारों की परेशानी के मद्देनजर मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इसके इंजेक्शन की बिक्री का नियंत्रण प्रशासन अपने हाथ में ले। एसोसिएशन महामंत्री घनश्याम मित्तल ने बताया कि जो इंजेक्शन बाजार में है ही नहीं, तीमारदार उसके लिए मिन्नतें कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी से जो स्टॉक आए, प्रशासन उसकी पूरी निगरानी करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल