न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : बड़ी संख्या में जा रही संक्रमितों की जान, 38 की मौत के साथ आए 2339 नए मामले

जोधपुर में शुक्रवार को एक साथ 2339 नए संक्रमित सामने आए। वहीं बड़ी संख्या में संक्रमित अपनी जान गंवा रहे है। आज 38 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 11:50:05

जोधपुर : बड़ी संख्या में जा रही संक्रमितों की जान, 38 की मौत के साथ आए 2339 नए मामले

जोधपुर शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना रिकॉर्ड संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। जोधपुर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दो हजार से अधिक संक्रमित मिले। जोधपुर में शुक्रवार को एक साथ 2339 नए संक्रमित सामने आए। वहीं बड़ी संख्या में संक्रमित अपनी जान गंवा रहे है। आज 38 लोगों की मौत हो गई। जितने संक्रमित मिल रहे है उससे आधे से भी कम रोजाना ठीक हो रहे है। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या पहाड़ के समान बढ़ी होती जा रही है। आज 895 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया।

जोधपुर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 22,033 तक जा पहुंची है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 22,033 तक जा पहुंची। अकेले अप्रैल महीने में 416 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 32,826 पॉजिटिव निकल चुके हैं। 11,670 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। जबकि जनवरी से अब तक के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा देखें तो कुल 450 संक्रमित मरीजों की मौत हुई, 35,658 पॉजिटिव और 14,044 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

राजस्थान में कोरोना : 17,155 नए संक्रमितों के साथ ठीक हुए 10 हजार मरीज, 155 मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आज शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना के 17,155 नए संक्रमितों के साथ 155 मौत दर्ज कि गई। राहत की बात यह रही कि आज भी 10 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में आज एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख के ज्यादा हो गई। वहीं चिंताजनक बात ये है कि राज्य में रिकवरी रेट 70% से नीचे आ गया है। आज रिकवरी रेट 69.77% दर्ज की गई है। हालांकि एक सुकून वाली खबर ये है कि 5 शहरों में एक्टिव केसों का ग्राफ आज नीचे आया, जिसमें बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, कोटा, पाली, उदयपुर और सिरोही शामिल है। इन शहरों में आज जितने पॉजिटिव केस मिले है उससे ज्यादा रिकवर हुए है।

राजस्थान : 1 मई से इन 11 जिलों मे 18 वर्ष से ऊपर वालों का होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में 1 मई से 18 से 45 वर्ष की उम्र वालों को भी वैक्सीनेशन की बात कही जा रही थी लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते इस पर संशय बना हुआ था। इसमें चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा 35 से 45 एज ग्रुप के लोगों का वैक्सीनेशन 9 जिलों में कराने की बात कही थी। लेकिन अब ये वैक्सीनेशन पूरे राज्य के 33 जिलों में न होकर ज्यादा संक्रमण वाले सिर्फ 11 जिलों में ही करवाया जाएगा। यानी सरकार ने 4 घंटे बाद ही अपना फैसला बदल लिया। राजस्थान में एक मई से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, सीकर, अजमेर, धौलपुर और पाली जिले में वैक्सीनेशन होगा। ऐसे में इन जिलों में शनिवार से 18 से 45 साल के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल