Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : हर गुजरते दिन के साथ हालात हो रहे खराब, 226 नए संक्रमितों के साथ 2 की मौत

शुक्रवार शाम में आई रिपोर्ट में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना ने दोहरा शतक लगा दिया और जिले में 226 नए मरीज मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 11:15:08

नागौर : हर गुजरते दिन के साथ हालात हो रहे खराब, 226 नए संक्रमितों के साथ 2 की मौत

जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण भी बढ़ता जा रहा हैं और यह बेकाबू होते हुए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं। शुक्रवार शाम में आई रिपोर्ट में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना ने दोहरा शतक लगा दिया और जिले में 226 नए मरीज मिले हैं। चिंता की बात यह है कि आज भी संक्रमण के कारण 2 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 1389 तक पहुंच गई। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 13242 तक पहुंच चुका है। वहीं 11729 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। यह अप्रैल का महिना बहुत भारी पड़ रहा हैं जबकि पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में 4 मौतें हुई थीं और 117 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।
राजस्थान में कोरोना : 17,155 नए संक्रमितों के साथ ठीक हुए 10 हजार मरीज, 155 मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आज शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना के 17,155 नए संक्रमितों के साथ 155 मौत दर्ज कि गई। राहत की बात यह रही कि आज भी 10 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में आज एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख के ज्यादा हो गई। वहीं चिंताजनक बात ये है कि राज्य में रिकवरी रेट 70% से नीचे आ गया है। आज रिकवरी रेट 69.77% दर्ज की गई है। हालांकि एक सुकून वाली खबर ये है कि 5 शहरों में एक्टिव केसों का ग्राफ आज नीचे आया, जिसमें बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, कोटा, पाली, उदयपुर और सिरोही शामिल है। इन शहरों में आज जितने पॉजिटिव केस मिले है उससे ज्यादा रिकवर हुए है। राजस्थान : 1 मई से इन 11 जिलों मे 18 वर्ष से ऊपर वालों का होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में 1 मई से 18 से 45 वर्ष की उम्र वालों को भी वैक्सीनेशन की बात कही जा रही थी लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते इस पर संशय बना हुआ था। इसमें चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा 35 से 45 एज ग्रुप के लोगों का वैक्सीनेशन 9 जिलों में कराने की बात कही थी। लेकिन अब ये वैक्सीनेशन पूरे राज्य के 33 जिलों में न होकर ज्यादा संक्रमण वाले सिर्फ 11 जिलों में ही करवाया जाएगा। यानी सरकार ने 4 घंटे बाद ही अपना फैसला बदल लिया। राजस्थान में एक मई से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, सीकर, अजमेर, धौलपुर और पाली जिले में वैक्सीनेशन होगा। ऐसे में इन जिलों में शनिवार से 18 से 45 साल के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका