न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : नए संक्रमितो से कम रहा रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा, पांच की हुई मौत

बीते दिन उत्तराखंड में रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा नए संक्रमितो से कम रहा जिसकी वजह से सक्रिय मरीजों में इजाफा हुआ हैं। शनिवार को 220 नए संक्रमित मिले हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Jun 2021 11:07:56

उत्तराखंड : नए संक्रमितो से कम रहा रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा, पांच की हुई मौत

कोरोना का असर सुस्त पड़ता नजर आ रहा हैं जहां अब संक्रमितो के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी घटने लगा हैं। बीते दिन उत्तराखंड में रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा नए संक्रमितो से कम रहा जिसकी वजह से सक्रिय मरीजों में इजाफा हुआ हैं। शनिवार को 220 नए संक्रमित मिले हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 217 है। वर्तमान में 3220 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 25031 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए।

शनिवार को मिले संक्रमितो के अनुसार देहरादून जिले में 94, अल्मोड़ा में 24, टिहरी में 21, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 17, ऊधमसिंह नगर में 14, पौड़ी में नौ, उत्तरकाशी में आठ, रुद्रप्रयाग में सात, चंपावत में तीन, बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 338508 हो गई है। अब तक 322475 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश कोरोना मृत्यु दर 2.8 प्रतिशत, रिकवरी दर 95.26 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.42 प्रतिशत दर्ज की गई।

ब्लैक फंगस के 13 नए मरीज, तीन की मौत

प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को 13 नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। कुल मरीजों की संख्या 446 हो गई है। मौत का आंकड़ा 76 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित मामले और मौतें लगातार घटने से जहां स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत है। ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने विभाग की चुनौती बढ़ा दी है।

देश में नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 81 दिनों में सबसे कम, गई 1537 की जान

देश में शनिवार को कोरोना के 58,562 मरीज मिले, 87,493 लोग ठीक हुए और 1,537 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,518 की कमी रिकॉर्ड की गई। राहत की बात है कि 24 घंटे में मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 81 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 मार्च को 53,237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कवरी रेट बढ़कर 96.27 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 फीसदी हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,66,93,572 हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव