न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छापेमारी में मिल चुके 220 करोड़, अभी भी जारी है नोटों की गिनती, गिनने में जुटीं 36 मशीनें

156 बैग में से केवल 6-7 बैग की गिनती हुई और इनमें 20 करोड़ रुपए निकले।' इससे पहले गुरुवार तक 200 करोड़ रुपए कैश की गिनती हो चुकी थी। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। 500 और 200 के नोटों की गड्डियों से भरे 9 अलमारी को देखकर अधिकारी हैरान रह गए। एक ट्रक में डालकर इस कैश को बैंक तक पहुंचाया गया, जहां गिनती की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 6:37:19

छापेमारी में मिल चुके 220 करोड़, अभी भी जारी है नोटों की गिनती, गिनने में जुटीं 36 मशीनें

रांची। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी में कैश का इतना बड़ा खजाना मिला है कि लगातार दूसरे दिन भी गिनती पूरी नहीं हुई है और अभी करीब 150 बैग में भरे नोटों का हिसाब लगाना बाकी है। अब तक कुल 220 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने झारखंड और ओडिशा में सांसद से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कैश की बरामदगी ओडिशा के बोलांगीर में शराब कंपनी से हुई है, जो सांसद के परिवार का है।

एक अधिकारी ने बताया, '156 बैग में से केवल 6-7 बैग की गिनती हुई और इनमें 20 करोड़ रुपए निकले।' इससे पहले गुरुवार तक 200 करोड़ रुपए कैश की गिनती हो चुकी थी। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। 500 और 200 के नोटों की गड्डियों से भरे 9 अलमारी को देखकर अधिकारी हैरान रह गए। एक ट्रक में डालकर इस कैश को बैंक तक पहुंचाया गया, जहां गिनती की जा रही है।

आयकर विभाग ने झारखंड के रांची, लोहरदगा के अलावा ओडिशा के संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में एक साथ छापेमारी की। सांसद या कंपनी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे पहले बुधवार को सुंदरगढ़ के सारगीपली में कुछ घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की गई थी। इनकम टैक्स टीम ने पलासापल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड पर बी छापेमारी की थी। बौध डिस्टलरी और बलदेव साहू ग्रुप के बीच पार्टनरशिप भी बताई जा रही है।

ओडिशा की सबसे बड़ी कैश रिकवरी

पूर्व आईटी कमिश्नर सरत चंद्र दास ने कहा कि यह ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी कैश बरामदगी हो सकती है। दास ने कहा, 'मैंने राज्य में कभी इतनी बड़ी मात्रा में कैश रिकवरी नहीं देखी थी।'

नोट गिनने में जुटीं 36 मशीनें

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि नोटों को गिनने में 36 मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, इन मशीनों की क्षमता सीमित है, इसलिए गिनती में वक्त लग रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत