न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : कोरोना की दूसरी लहर ने किया बर्बाद, बीते दिन हुई 34 मौतें, मिले 2036 नए संक्रमित

जोधपुर में 34 मौतें हुई जिसे जान सभी हैरान रह गए। इसी के साथ ही 2036 नए पॉजिटिव आए और 1021 मरीज डिस्चार्ज हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 9:03:46

जोधपुर : कोरोना की दूसरी लहर ने किया बर्बाद, बीते दिन हुई 34 मौतें, मिले 2036 नए संक्रमित

कोरोना की दूसरी लहर लगातार बढ़ते आंकड़ों से डरा रही हैं और हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन जोधपुर में 34 मौतें हुई जिसे जान सभी हैरान रह गए। इसी के साथ ही 2036 नए पॉजिटिव आए और 1021 मरीज डिस्चार्ज हुए। अप्रैल में कुल संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 377 पहुंच गया और 30487 मरीज पॉजिटिव हो चुके हैं। लेकिन इसके मुकाबले 10775 मरीज ही डिस्चार्ज हुए हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के माता-पिता भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं और उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है।

जबकि जनवरी से अब तक 33334 मरीज संक्रमित, 13149 मरीज डिस्चार्ज और 411 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना काल में सबसे खतरनाक अप्रैल का महीना रहा। इसमें पिछले चार दिनों में 140 मौत हो चुकी हैं। जबकि शुरुआती 20 दिन में 113 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। उसके बाद मौत का जो सिलसिला चला, वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गत 9 दिनों में 264 संक्रमितों की माैत के साथ इस साल 411 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

स्थानीय रिपोर्ट में 2036 पॉजिटिव बताए। इनमें शास्त्रीनगर में 348, मसूरिया में 250, मधुबन में 197, रेजिडेंसी में 195, बीजेएस में 143, प्रताप नगर में 94, शहर परकोटा में 66, महामंदिर 56 और उदयमंदिर 20 और संक्रमित मिले। ग्रामीण ब्लॉक में बनाड़ में 163, ओसियां में 161, सालावास में 101, बिलाड़ा में 68, भोपालगढ़ में 55, फलोदी में 50, बावड़ी में 38, बालेसर में 21 शेरगढ़ में 8 और बाप में 2 संक्रमित मिले।

राजस्थान में कोरोना : रिकॉर्ड 17,269 नए मरीज, 158 की मौत, मुख्यमंत्री गहलोत भी संक्रमित

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 17,269 पॉजिटिव केस मिल हैं, जो एक दिन में मिले संक्रमित केसों में सर्वाधिक है। वहीं, कोरोना से एक दिन में 158 मरीजों की मौत भी हुई। बीते दिन 10,964 मरीज ठीक होकर घर को गए। राज्य में बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। यहां 3602 मरीज मिले हैं और 32 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमित हो गए है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार राज्य में लगाए सशर्त लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 15 मई तक कर सकती है। राजस्थान में संक्रमण बढ़ने के साथ रिकवरी रेट का ग्राफ भी धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। बीते दिन राज्य की रिकवरी रेट गिरकर 70.11% पर पहुंच गई। उत्तराखण्ड के बाद राजस्थान ऐसा दूसरा ऐसा राज्य है, जहां सबसे कम रिकवरी रेट है। उत्तराखण्ड में रिकवरी रेट 68.80% है, जो देश में सबसे कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल