Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए गैंगरेप, पुलिस ने डाला मामला रफा-दफा करने का दबाव

नागौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे होटल किनारे सड़क पर फेंक दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 2:45:46

नागौर : नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए गैंगरेप, पुलिस ने डाला मामला रफा-दफा करने का दबाव

नागौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे होटल किनारे सड़क पर फेंक दिया गया। घटना के बाद पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंची, लेकिन यहां भी मामला दर्ज करने के बजाय दोनों को घर भेज दिया गया। 7 घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। देर शाम किसी अज्ञात नंबर से पीड़िता के भाई को फोन आया। उसे मामले की रिपोर्ट पुलिस में करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने कहा कि उसकी बहन के कई अश्लील फोटो-वीडियो हैं। शिकायत की गई तो सभी जगह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस प्राइवेट वाहन में घर पर आ गई और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी मीठड़ी के पूर्व सरपंच लोकेन्द्र सिंह और समाजसेवियों को लगी तो उन्होंने वहां पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाया। आखिर बुधवार देर रात एक बजे पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा। नाबालिग बुधवार शाम 5 बजे होटल किनारे सड़क पर मिली थी। मामला दर्ज होने के बाद गुरुवार तड़के 3 बजे पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुचामन सर्किल इंस्पेक्टर रामवीर जाखड़ ने बताया कि 17 साल की नाबालिग पीड़िता की मां ने शिकायत की है कि उसकी बेटी सुबह 10 बजे कुचामन गई हुई थी। वहां उसे दो युवकों ने जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे कोई नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर कार में पीछे वाली सीट पर पटक दिया। दोनों आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर देर शाम 5 उसे कुचामन स्थित रेनबो होटल के बाहर सड़क पर लहूलुहान हालत में पटक कर भाग गए। पीड़िता लोगों से मदद मांगकर घर पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका