न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : लो कर लो बात! पुलिस थाने से ही चोरी हो गई बाइक, चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

सीकर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पुलिस थाने से ही बाइक चोरी हो गई। चार दिन बाद भी थाने से चोरी हुई बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 3:34:30

सीकर : लो कर लो बात! पुलिस थाने से ही चोरी हो गई बाइक, चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

सीकर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पुलिस थाने से ही बाइक चोरी हो गई। चार दिन बाद भी थाने से चोरी हुई बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया हैं। शराब तस्करी व मारपीट मामले में जब्त दो बाइक उद्योग नगर थाने से चोरी हो गई। थाने में तैनात 62 पुलिसकर्मियों में से किसी को भी इसका पता तक नहीं चला। बाइक मालिक वाहन को लेने आया तो चोरी का पता चला। इसी दरमियान पुलिस को पता लगा कि एक और बाइक गायब है।

मालखाने के एचएम हैड कांस्टेबल देवाराम ने नौ अप्रेल को दाे बाइक चाेरी हाेने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। हैरानी यह है कि 4 दिन बाद भी पुलिस कुछ भी सुराग नहीं जुटा पाई है। थानाधिकारी पवन चाैबे ने बताया कि थाने से बाइक गायब हाेने की सूचना एसपी काे दे दी थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच कर 14 फरवरी 2020 काे बाइक जब्त कर उद्याेग नगर थाने में खड़ी कर ली। आठ अप्रैल 2021 काे बाइक का मालिक जगदीश काेर्ट से बाइक सुपुर्दगी देश लेकर अपनी बाइक काे छुड़ाने थाने पर पहुंचा ताे मालखाने में जब्त अारजे 23 एसवी 8751 नंबराें की हीराे एचएफ डीलक्स बाइक गायब मिली। पुलिस ने सभी वाहन तलाशे तो बिना नंबर की बाइक भी नहीं मिली : जांच हुई तो पुलिस चौंक गई। पता चला कि एक और बाइक चोरी हो गई। 17 जून 2020 में बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहे युवक महीपाल से माैके पर बरामद की गई बिना नंबरी हीराे स्पलेंडर बाइक भी थाने से गायब है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव

अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत