न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : बेकाबू कोरोना रफ्तार के सामने कमजोर हुआ वैक्सीनेशन, 1189 पहुंचा एक्टिव केस का आंकड़ा

बीते दिन शुक्रवार को कोरोना के 195 संक्रमित सामने आए जिसमें एक दिन पूर्व यह आंकड़ा 333 मरीज तक पहुंच गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 12:29:49

बाड़मेर : बेकाबू कोरोना रफ्तार के सामने कमजोर हुआ वैक्सीनेशन, 1189 पहुंचा एक्टिव केस का आंकड़ा

कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और रफ्तार तेजी पकड़ रही हैं। बीते दिन शुक्रवार को कोरोना के 195 संक्रमित सामने आए जिसमें एक दिन पूर्व यह आंकड़ा 333 मरीज तक पहुंच गया था। अप्रैल के 23 दिनों में 1339 कोरोना संक्रमित आए है, लेकिन इसमें 1189 केस अभी भी एक्टिव है। कोरोना को हरा कर ठीक होने वालों की दर सिर्फ 11 फीसदी है। 23 दिनों में सिर्फ 150 रोगी ही ठीक हुए है। शुक्रवार को बाड़मेर जिले में 1431 सैंपल की जांच में 195 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को एक्टिव केस बढ़कर 1189 हो गए हैं। नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 6948 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। अब तक 91 लोगों की मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 169 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 31 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती

कमजोर हुआ कोविड टीकाकरण अभियान, अब तक 3.93 लाख लोगों को ही टीके लगे

अप्रैल के शुरूआती दिनों में टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ा था। एक-एक दिन में 26-27 हजार टीके लगे। जबकि अब पिछले 10 दिनों से 4-5 हजार के अंदर ही टीकाकरण सिमट गया है। शुक्रवार को बाड़मेर जिले में 5270 टीके ही लगे। जिसमें पहला डोज 2321 व दूसरा डोज 2949 लोगों को ही लगा। जिले में अब तक 3 लाख 93 हजार 158 लोगों को पहली खुराक लगी है। जबकि अब तक 4 लाख 47 हजार 210 टीके लगे है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के पास अब टीकाें की कोई कमी नहीं है।

राजस्थान में कोरोना : हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित, 15,398 नए मामले, 64 की मौत

मरूधरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दस दिनों में कोरोना राजस्थान में 3 गुना बढ़ चुका हैं। हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित पाया जा रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,398 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 64 लोगों की जान गई है। राजस्थान में 86039 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर छठां सैंपल पॉजिटिव निकला है। राजस्थान में कोरोना की संक्रमण दर 17.89% दर्ज हुई। राहत की बात ये है कि रिकवरी मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 5197 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक लाख 17 हजार 294 पर पहुंच गई।

भारत में कोरोना : मिले 3.45 लाख नए मरीज, हुई 2620 की मौत

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे। लेकिन इस बीच चिंता की बात ये है कि एक दिन में 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई। एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल