Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : कोरोना की सुनामी पड़ने लगी भारी, मई माह के पहले दस दिन में 318 मौत

जोधपुर में सोमवार को 1915 नए संक्रमित मिले और 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1871 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 10:44:07

जोधपुर : कोरोना की सुनामी पड़ने लगी भारी, मई माह के पहले दस दिन में 318 मौत

कोरोना की सुनामी अब भारी पड़ने लगी है। जोधपुर में सोमवार को 1915 नए संक्रमित मिले और 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1871 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब जोधपुर में 25,172 एक्टिव केस है। जोधपुर में आज महज 3,857 सैंपलों की ही जांच की गई। इसमें से करीब आधे सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह संक्रमण दर अब तक की सर्वाधिक 49.64 फीसदी तक पहुंच गई। यानि प्रत्येक दूसरा व्यक्ति पॉजिटिव आ रहा है।

मई माह में जोधपुर शहर में आई मई माह के पहले दस दिन में 318 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके है। मई माह में रोजाना औसतन 31 से अधिक लोग दम तोड़ रहे हैं। जोधपुर में मई के पहले दस दिन में ही संक्रमितों की संख्या बीस हजार को पार कर गई है। अब तक कुल 21,570 संक्रमित मिल चुके है। यानि रोजाना दो हजार से अधिक नए मरीज सामने आ रहे है। वहीं इस अवधि में अब तक 16,945 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सका है।
राजस्थान में संक्रमण दर बनी खतरा, मिले 16487 नए संक्रमित, 160 ने गंवाई अपनी जान

कोरोना की दूसरी लहर का कहर ऐसे समझ सकते हैं कि प्रदेश की संक्रमण दर सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। प्रदेश में सोमवार को 41169 सैंपल लिए गए और 16487 पॉजिटिव मिले। यानी संक्रमण दर 40.04% पर पहुंच गई, जो देश में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर 31.95% के साथ कर्नाटक है। यूपी जैसे सबसे बड़े राज्य की पाॅजिटिव दर 10.07% है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सोमवार को 16,487 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए, जबकि 160 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जयपुर में 61 और जोधपुर में 20 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजधानी में करीब एक सप्ताह बाद रिकवरी केसों में भी गिरावट आई। आज महज 13499 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। इससे पहले रोजाना करीब 17 हजार मरीज रिकवर हो रहे थे। राजस्थान में अब तक कुल 7.73 लाख मरीज हो गए है। इनमें 5.64 लाख रिकवर हो गए है। अब प्रदेश में 203017 एक्टिव केस है। भारत में कोरोना : 62 दिन में पहली बार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ थमी है। सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। डिस्चार्ज होने वालों में महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली के 74% मरीज है। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 टीके की 17.26 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका