Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर में 11778 पर पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, आज मिले 185 नए पॉजिटिव, 1 की मौत

आज के आंकड़ों की बात करें तो मंगलवार को नागौर में 185 नए पॉजिटिव मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11778 पर पहुंच गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 10:19:22

नागौर में 11778 पर पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, आज मिले 185 नए पॉजिटिव, 1 की मौत

कोरोना के खतरे का स्तर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हर दिन आने वाले आंकड़े डराने वाले हैं। आज के आंकड़ों की बात करें तो मंगलवार को नागौर में 185 नए पॉजिटिव मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11778 पर पहुंच गया हैं। इसी के साथ ही आज एक की मौत भी हुई हैं। अब तक कोरोना के चलते 110 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सोमवार को 2481 सैम्पलों में 148 नए पॉजिटिव सामने आए और अब आज मंगलवार को इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 185 नए पॉजिटिव सामने आये है।
पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में 4 मौतें हुई थीं और 117 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, लेकिन इस साल 2021 में अप्रैल महीने के अभी 20 दिन ही गुजरे हैं और मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। जबकि एक्टिव संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 831 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 11778 तक पहुंच चुका है। तो वहीं 10837 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। राजस्थान में हर सातवां सैंपल संक्रमित, 64 लोगों की मौत और 12,201 नए मामले

कोरोना हर दिन अपने रिकॉर्ड बना रहा हैं और संक्रमितों का आंकड़ा बेतहाशा बढ़ता ही जा रहा हैं। राजस्थान में हर सातवां सैंपल पॉजिटिव निकल रहा हैं जो उसकी भयावहता को दर्शाता हैं। बात करें बीते 24 घंटों के मामले की तो रिकॉर्ड 12,201 नए मामले सामने आए और 64 लोगों की जान चली गई। जयपुर, जोधपुर कोटा में आज भी एक हजार से ऊपर केस मिले हैं। राज्य में पहली बार 85,843 सैंपल की एक दिन में जांच की गई। यह अब तक लिए गए एक दिन के सैंपल में सबसे ज्यादा है। इन सभी सैंपल में हर 7वां जांच में पॉजिटिव निकला है। इसी कारण राज्य में आज संक्रमण की दर 14.21% दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका