न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : बढ़ते मामलों के साथ ही कम हुआ कोरोना वैक्सीनेशन, आज मिले 182 नए पॉजिटिव

बीकानेर में कोरोना के हालात सामान्य से परे हैं जहां शहर के हर कोने से मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते अनाक्दों के साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 11:42:54

बीकानेर : बढ़ते मामलों के साथ ही कम हुआ कोरोना वैक्सीनेशन, आज मिले 182 नए पॉजिटिव

बीकानेर में कोरोना के हालात सामान्य से परे हैं जहां शहर के हर कोने से मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते अनाक्दों के साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। आज गुरुवार को एक बार फिर 182 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसी के साथ शहर में इस महीने 1370 कोरोना पॉजिटिव के आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना को भगाने के लिए वैक्सीनेशन लगातार कम हो रहा है। बीकानेर में एक ही दिन में 18 हजार का वैक्सीनेशन किया गया था लेकिन अब संख्या घटकर सात से आठ हजार के बीच आ गई है।

बीकानेर में सैंपल की संख्या अब एक हजार से अधिक पहुंच गई है। जिसमें हर रोज दो सौ के आसपास पॉजिटिव आ रहे हैं। पिछले चार दिन से 170 से 194 के बीच पॉजिटिव केस आने से अब हर रोज औसतन हर 8वां सैम्पल पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में इसके उलट वैक्सीनेशन डगमगाने लगी हैं और अब वैक्सीनेशन बूथ की संख्या पचास से अधिक नहीं हो रही। पहले एक ही दिन में 132 से 135 बूथ पर वैक्सीन लग रहे थे। माना जा रहा है कि आने वाले एक सप्ताह के बाद ही स्थिति में सुधार हो पाएगा।

शहर का कोई हिस्सा नहीं रहा कोरोना से अछूता

बीकानेर के हर क्षेत्र में अब पॉजिटिव केस आ रहे हैं। पहली लहर में परकोटे के भीतर से ही अधिक रोगी आ रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं। दूसरी लहर में गंगाशहर और जयनारायण व्यास कॉलोनी से पॉजिटिव केस अधिक आ रहे हैं। इसके अलावा पवनपुरी, सार्दुल कॉलोनी, सार्दुलगंज, करणीनगर, गांधी नगर जैसी पॉश कॉलाेनियों से पॉजिटिव आ रहे हैं। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में भी पॉजिटिव केस हैं लेकिन पिछली लहर की तुलना में कम है। अलबत्ता अब गांव में भी कोरोना पाॅजिटिव मिल रहे हैं। नोखा, नापासर के साथ ही श्रीकोलायत में भी रोगी मिल रहे हैं।

राजस्थान में संक्रमण की दर 15 फीसदी से ऊपर, एक्टिव केस 49 हजार के पार

राजस्थान में आज संक्रमण की दर 15.34% रही। राज्य में आज 43,383 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 6658 नमूने पॉजिटिव आए। राज्य में अब चिंता की सबसे बड़ी वजह एक्टिव केस बने हुए हैं। यह अब 49,276 तक पहुंच गए हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। आज 2254 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए है। राज्य में वर्तमान में रिकवरी रेट गिरकर 86.51% पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल