न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : कोरोना की दूसरी लहर बनी चिंता का कारण, पहली बार आए एक दिन में सबसे ज्यादा 182 पॉजिटिव

आज शनिवार को सीकर में 182 पॉजिटिव सामने आए जो अब तक के जिले में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 11:21:36

सीकर : कोरोना की दूसरी लहर बनी चिंता का कारण, पहली बार आए एक दिन में सबसे ज्यादा 182 पॉजिटिव

कोरोना की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही हैं और संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। आज शनिवार को सीकर में 182 पॉजिटिव सामने आए जो अब तक के जिले में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। अब तक कोरोना काल में सीकर में एक दिन में सबसे अधिक 145 लोग संक्रमित आए थे, लेकिन आज आई रिपोर्ट में इससे भी कहीं अधिक आंकड़े आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1 लाख 95 हजार 907 सैम्पलों की जांच की गई है, इनमें से 1 लाख 79 हजार 684 की रिपोर्ट नगेटिव मिली है। 3466 सैम्पल लगे हुए है। जिले की रिकवरी दर 89।76 प्रतिशत है। शनिवार को जिलेभर में 1870 सैम्पल लिए गए।

सीकर में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 10 हजार 657 हो गई है। इनमें से 9 हजार 566 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 981 एक्टिव केस हैं। पॉजीटिव आए व्यक्तियों में 39 क्लॉज संपर्क से, 72 लक्षण दिखने से, और 49 रेण्डम सैम्पल में मिले है। यात्रा करने से पहले करवाई गई जांच में 7 और ऑपरेशन से पहले जांच करवाने पर एक, हैल्थ वर्कर 1 और 13 माइग्रेट भी संक्रमित पाए गए हैं, जो दूसरे राज्य व जिलों से आए हैं।

पॉजीटिव का ब्लॉकवार रिपोर्टकार्ड, दो की हुई मौत

सीएमएचओ ने बताया कि सीकर शहर में 42, फतेहपुर क्षेत्र में 4, खण्डेला ब्लॉक में 14, कूदन ब्लॉक में 20, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 5, नीमकाथाना ब्लॉक में 22, पिपराली ब्लॉक में 16, श्रीमाधोपुर क्षेत्र में 31 और दांता में 28 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इसके अलावा जयपुर आरयूएचएस में भर्ती सीकर जिले की एक महिला व एक पुरूष की मृत्यु हुई है। दूजोद गांव के 58 वर्षीय व्यक्ति और दांतरू क्षेत्र की 56 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया व शुगर की बीमारी थी।

राजस्थान में कोरोना : 9046 नए संक्रमित, 37 लोगों हुई मौत, आंकड़ा 4 लाख के पार

आज प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन था जो कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लगाया गया हैं। लेकिन आज शनिवार को प्रदेश में कोरोना ने 9046 नए संक्रमितों के साथ भयावह स्थिति पैदा कर दी। राजस्थान में यह केस अब तक मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ ही प्रदेश में आज 37 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में आज पॉजीटिविटी रेट 13.59% दर्ज हुई है। आज कुल 66,561 नमूने जांच के लिए गए, जिसमें से 9046 केस पॉजिटिव निकले, यानी हर 8वां नमूना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा राज्य में रिकवरी रेट भी 84.40% पर पहुंच गई। आज राज्य में कुल 2823 व्यक्ति ठीक हुए है। आज राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 59999 पर पहुंच गई। आज मिले केसों के बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार गई। इस संख्या के साथ राजस्थान देश का 10वां ऐसा राज्य बन गया, जहां 4 लाख से ज्यादा संक्रमित केस आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल