Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में कोरोना का प्रकोप, हर दूसरा सैंपल संक्रमित, 1711 नए संक्रमितों के साथ 15 की हुई मौत

जिले में संक्रमण दर 46 फीसदी के खतरनाक स्तर तक जा पहुंची। यानि करीब हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 10:32:26

जोधपुर में कोरोना का प्रकोप, हर दूसरा सैंपल संक्रमित, 1711 नए संक्रमितों के साथ 15 की हुई मौत

कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और जोधपुर जिले में हालात बाद से बदतर होते जा रहे हैं। जिले में संक्रमण दर 46 फीसदी के खतरनाक स्तर तक जा पहुंची। यानि करीब हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है। बीते दिन सोमवार के आंकड़ों की बात करें तो 3697 सैंपल की जांच में 1711 संक्रमित पाए गए और 15 लोगों की मौत हो गई। वहीँ 847 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया। संक्रमितों की संख्या की तुलना में ठीक होने की धीमी रफ्तार के कारण एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17,362 तक जा पहुंची।

घट गई सैंपल जांच

जोधपुर में दो दिन की अपेक्षा काफी कम सैंपलों की जांच की गई। सोमवार को सिर्फ 3,697 सैंपलों की ही जांच की गई। इसमें से भी करीब आधे यानी 1711 लोग संक्रमित पाए गए। जोधपुर में रविवार को 6,498 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 1411 लोग ही संक्रमित पाए गए थे। लेकिन आज संक्रमण दर में भारी उछाल आ गया।
अस्पताल में कम पड़ रहे हैं बेड

जोधपुर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हर दिन अस्पतालों में भर्ती होने 170 से 180 मरीज पहुंच रहे हैं। बेड कम पड़ने की स्थिति में अब नए उपाय किए जा रहे हैं। एमडीएम अस्पताल में 100 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। एमजीएच अस्पताल में तैयार पड़ी इमरजेंसी बिल्डिंग में भी 250 बेड लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा एम्स में भी बेड बढ़ाए जाएंगे। सारा जोर बेड बढ़ाने पर दिया जा रहा है। शहर के एमजीएच व एमडीएम अस्पताल में जितने बेड बढ़ रहे हैं, उससे ज्यादा अनुपात में मरीज होने से बेड फुल होते जा रहे हैं। राजस्थान में कोरोना : हर तीसरा सैंपल संक्रमित, 16,438 नए मामले, 84 की मौत

कोरोना का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं और ऐसा महसूस हो रहा हैं कि प्रदेश में की गई सख्ती भी नाकाफी हैं क्योंकि कोरोना के हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें सोमवार के आंकड़ों की तो 16,438 नए मामले सामने आए और 84 की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 1.46 लाख से ऊपर चली गई जो कि आज 1.5 लाख को पर कर जाएगी। सबसे ज्यादा मौत 15 मौत जोधपुर में हुई तो वहीँ सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी जयपुर में 2878 सामने आए। सोमवार को पॉजिटिविटी दर 37.11% आई है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले इसी माह 19 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 29.78% आया था। राज्य में कुल 44,295 सैंपल की जांच हुई, जिसमें हर तीसरा नमूना पॉजिटिव आया है। खास बात ये है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, यह रविवार के मुकाबले 35 हजार कम है। वहीं रिकवरी रेट देखें तो 71.68% पर पहुंच गया। राहत की बात ये है कि पूरे राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या 6416 रही।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 2.48 लाख मरीज ठीक हुए, 2,762 की हुई मौत

कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रहे भारत के लिए सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक हुए। संक्रमण को मात देने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 3.19 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गई। यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 63,065 की वृद्धि हुई थी। देश में पिछले 24 घंटे में 2,762 मरीजों की मौत भी हुई। ऑक्सीजन और बेड की कमी की शिकायतें कई राज्यों से सामने आ रही हैं। इस बीच अमेरिका, कनाडा, फ्रांस समेत कई देशों ने भारत को मदद की पेशकश की है। भारत में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 28,09,79,877 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। ICMR के मुताबिक, सोमवार को देश भर में 16,58,700 सैंपल की जांच की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका