न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बढ़ते हुए 17 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, 15 लोगो ने गंवाई जान, जयपुर में मिले 4035 केस

कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और दिन आंकड़ों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो प्रदश में यह आंकड़ा 16 हजार को पार करते हुए 16878 नए पॉजिटिव मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 9:36:14

राजस्थान : बढ़ते हुए 17 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, 15 लोगो ने गंवाई जान, जयपुर में मिले 4035 केस

कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और दिन आंकड़ों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो प्रदश में यह आंकड़ा 16 हजार को पार करते हुए 16878 नए पॉजिटिव मिले हैं। 7 महीने बाद राजस्थान में कोरोना से 15 मौत हुईं। मौतों की बात करें तो जयपुर में 3, अजमेर-बीकानेर में 2-2 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 8 जिलों बाड़मेर, भरतपुर, दौसा, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक में 1-1 पॉजिटिव मरीज की मौत रिकॉर्ड हुई। शुक्रवार को 10175 मरीज ठीक हुए। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 84787 पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा मामले राजधानी 4035 केस जयपुर में मिले। वहीं 15 दम तोड़ने वालों में से 3 जयपुर के थे। यानी हर चौथा मरीज और पांचवां मरने वाला जयपुर से हैं। इससे पहले प्रदेश में जून में 25 मौत हुई थी। प्रदेश में कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 12, गुरुवार को 13 मौतें हुई थी। कोरोना की तीसरी लहर में 4 जनवरी से 21 जनवरी तक 95 मौतें हो चुकी हैं।

जिलेवार संक्रमण की बात करें तो शुक्रवार को जोधपुर में 2222, अलवर में 1371, अजमेर में 657, अलवर में 1371, बांसवाड़ा में 115, बारां में 140, बाड़मेर में 298, भरतपुर में 898, भीलवाड़ा में 396, बीकानेर में 386, बूंदी में 81, चित्तौड़़गढ़ में 682, चूरू में 243 केस मिले। इसी तरह दौसा में 77, धौलपुर में 89, डूंगरपुर में 439, गंगानगर में 200, हनुमानगढ़ में 311, जयपुर में 4035, जैसलमेर में 94, जालोर में 59, झालावाड़ में 202, झुंझुनूं में 185, जोधपुर में 2222, करौली में 123, कोटा में 594 रोगी मिले। वहीं नागौर में 315, पाली में 504, प्रतापगढ़ में 316, राजसमंद में 156, सवाईमाधोपुर में 211, सीकर में 285, सिरोही में 129, टोंक में 208, उदयपुर में 857 नए केस सामने आए।

देश में कोरोना : 3.35 लाख नए केस के साथ 21 लाख के पार हुए कोरोना एक्टिव केस, 482 मौतें

देश में शुक्रवार को 3 लाख 35 हजार 393 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.41 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमित 3.41% कम हुए हैं। फिलहाल देश में 21.05 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट