न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मिले कोरोना के रिकॉर्ड मामले, पिछले 24 घंटे के अंदर 16,613 नये केस मिले, हुई 120 लोगों की मौत

बात करें पिछले 24 घंटों की तो राजस्थान में 16,613 नये केस मिले, जबकि 120 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 9:24:00

राजस्थान में मिले कोरोना के रिकॉर्ड मामले, पिछले 24 घंटे के अंदर 16,613 नये केस मिले, हुई 120 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें पिछले 24 घंटों की तो राजस्थान में 16,613 नये केस मिले, जबकि 120 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि प्रदेश में धीरे-धीरे रिकवरी रेट का ग्राफ बढ़ने लगा है। आज 8303 संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए हैं। वहीं सरकार ने सांस में तकलीफ वाले लोगों से प्रोनिंग करने के लिए कहा है, ताकि ऑक्सीजन लेवल को गिरने से रोका जा सके। बीते दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई। कोरोना की चपेट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह भी आ गए है।

राज्य की जिलेवार रिपोर्ट देखें तो बुधवार को सबसे ज्यादा केस जयपुर में 3,014 मिले हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हुई है। जयपुर में ये एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा है, जबकि 1325 लोग रिकवर हुए हैं। जोधपुर में सर्वाधिक 2220 संक्रमित एक ही दिन में मिले, जबकि 33 लोगों अपनी जान गंवा बैठे। उदयपुर में एक हजार 112 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 11 मरीजों की मौत हो गई। अलवर में आज 1123 नये संक्रमित केस आए हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। सीकर में 2017 लोगों की जांच की गई, जिसमें 810 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है यानी हर तीसरा सैंपल संक्रमित मिला है। यहां आज 3 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में पिछले एक सप्ताह के अंदर कोरोना संक्रमण की पॉजीटिविटी रेट में 7 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। 11 से 17 अप्रैल तक कोरोना प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी थी, जो 21 से 27 अप्रैल के बीच 20 फीसदी से भी ऊपर चली गई। एक्सपर्ट की मानें तो मौजूदा समय में 80 हजार के लगभग टेस्टिंग हो रही है और अगर टेस्ट ज्यादा हुए तो केसों की संख्या में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.80 लाख नए मरीज मिले, 3646 की मौत

देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केस के बीच राहत की खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत