न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : एक दिन में हुई 156MM बारिश, 12 साल का रिकॉर्ड टूटा, रेलवे ट्रैक डूबा, जगतपुरा फाटक पर 3 फुट पानी भरा

जयपुर में बीते रात से हो रही भारी बारिश ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जयपुर मौसम केन्द्र ने 156 एमएम बारिश दर्ज की, जो अगस्त महीने में पिछले 12 सालों में सबसे अधिक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 4:00:39

जयपुर : एक दिन में हुई 156MM बारिश, 12 साल का रिकॉर्ड टूटा, रेलवे ट्रैक डूबा, जगतपुरा फाटक पर 3 फुट पानी भरा

जयपुर। जयपुर में बीते रात से हो रही भारी बारिश ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जयपुर मौसम केन्द्र ने 156 एमएम बारिश दर्ज की, जो अगस्त महीने में पिछले 12 सालों में सबसे अधिक है। गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर दो फीट तक पानी भर गया। शहर के जगतपुरा फाटक पर पुलिया के नीचे 3 फुट पानी का भराव हो गया, जिसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके चलते ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो गया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जमकर बारिश हुई है। सड़के दरिया बन गई है। कारें तैरने लगीं है। जबकि एय़रपोर्ट पर एक फीट पानी भर गया है। दूसरी तरफ पूर्वी राजस्थान के अलवर, दौसा, भरतपुर और धौलपुर में आसमान में बादल छाए हुए है।जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया है और ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है।जयपुर में तेज बारिश का असर एयरपोर्ट पर भी दिखा। एयरपोर्ट के पोर्च एरिया में घुटनों तक पानी भर गया है। यात्रियों को पानी में भीगकर बिल्डिंग में जाना पड़ा। पोर्च में वाहन भी जल भराव के बीच आवाजाही करते हुए नजर आए। अराइवल हाल के बाहर तक पानी भरने के कारण यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बेसमेंट एरिया में भी पानी भरने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन को पानी निकालने की जुगत करनी पड़ी।

rain in jaipur in one day,old record broken,railway track submerged,,jagatpura gate

इस भारी बारिश ने जयपुर की सड़कों को नदियों में बदल दिया। पानी का बहाव इतना तेज था कि एक कार बह गई और कई बसें डूब गईं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए और लोग बहने लगे, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

बारिश का पानी घरों में भी घुस गया, जिससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। द्रव्यवती नदी ओवरफ्लो होकर बहने लगी, जिससे महारानी फार्म क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो गई।

गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर दो फीट तक पानी भर गया। कई स्कूलों ने भारी बारिश के कारण छुट्टी घोषित कर दी और बच्चों को घर पर रहने का विकल्प दिया।

कानोता बांध, शील की डूंगरी बांध, और चंदलाई बांध में जलस्तर बढ़ गया है। बीसलपुर बांध का गेज भी बढ़ गया है, जो जयपुर और अजमेर को पानी की सप्लाई करता है।

जयपुर के कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और सिविल डिफेंस, नगर निगम को जलनिकासी के काम को तेज करने के निर्देश दिए।

कई लोग पानी और मिट्टी में फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बगरू थाना इलाके में एक 12 साल का बच्चा पानी में बह गया।

द्रव्यवती नदी के उफान के कारण वाहनों की आवाजाही को रोककर उसे अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया। गोपालपुरा बाइपास पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

जयपुर में इस भयानक बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए और लोगों को राहत पहुंचाई जाए।

rain in jaipur in one day,old record broken,railway track submerged,,jagatpura gate

अलवर औऱ भरतपुर में तेज बारिश का अलर्ट

अलर्ट जारी किया है। इस दौरान निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है। भारी बरसात को देखते हुए जयपुर के सेंट जेवियर्स, सोफिया और टिओलर समेत कई बड़े स्कूलों से अभिभावकों को छुट्टी का मैसेज भी आ रहा है। मौसम विभाग ने जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। धौलपुर, अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, भीलवाड़ा, नागौर, सीकर, धौलपुर झालावाड़, चित्तौड़गढ़, अजमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, चूरू बीकानेर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।जयपुर में देर रात से जारी बारिश के दौर के बीच एयरपोर्ट के अलावा विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, कलेक्ट्रेट सर्किल, चार दिवारी और कुछ बाहरी क्षेत्रों में पानी भर गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका