न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : बीते 5 दिन में 681 पॉजिटिव, बुधवार को ही मिले 148 मामले

पिछले 5 दिन केे औसत की ही बात करें तो यह संख्या 136 रोगी प्रतिदिन है। इस अवधि में कुल 681 लोगों को कोरोना हुआ है। इनमें 148 तो बुधवार को ही मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 May 2021 1:29:39

भरतपुर : बीते 5 दिन में 681 पॉजिटिव, बुधवार को ही मिले 148 मामले

पिछले 5 दिन केे औसत की ही बात करें तो यह संख्या 136 रोगी प्रतिदिन है। इस अवधि में कुल 681 लोगों को कोरोना हुआ है। इनमें 148 तो बुधवार को ही मिले हैं। लेकिन, सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले 3 दिन से लगातार रोज 3 लोगों की जान जा रही है। पांच दिन में 11 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। ये सरकारी रिपोर्ट के आंकड़े हैं। वास्तविकता में मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। क्योंकि श्मशानों में रोजाना औसतन 4-5 अंतिम संस्कार हो रहे हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अप्रैल के शुरुआती 5 दिन के दौरान भरतपुर जिले में 58 पॉजिटिव रोगी मिले थे, लेकिन, किसी की जान नहीं गई थी। जबकि मई के 5 दिन में 681 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इनमें 11 लोग जान गंवा चुके हैं। इस तरह 11 गुना से भी ज्यादा संक्रमण बढ़ा है। इसलिए इसे दूसरी लहर का पीक माना जा सकता है। इधर, आरबीएम अस्पताल में आईसीयू के सभी बेड फुल हो चुके हैं। पहली लहर में कोरोना का पीक अक्टूबर-नवंबर में आया था, जब सर्वाधिक रोगी थे। लेकिन, दूसरी लहर में संभवतः पीक अभी आ गया है। क्योंकि पिछले करीब 10-15 दिन से रोजाना 100 से ज्यादा रोगी मिल रहे हैं।

राजस्थान : 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर, 154 रोगियों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर जारी हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। लेकिन बीते दिन बुधवार के आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान के लिए सुखद खबर हैं क्योंकि नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही हैं। 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर हो गए हैं। हालांकि मौतों को लेकर चिंता बनी हुई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले के आंकड़े 154 से एक अधिक 155 दर्ज किया गया है। इधर सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 17 अप्रैल तक 'महामारी रेड अलर्ट जन पखवाड़ा' घोषित किया गया है। वहीं अन्य पाबंदियां भी जारी है।

Corona India: 24 घंटे में 4000 के करीब मौत; मिले 4.12 लाख नए मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 3,979 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देशभर में 4,12,373 पॉजिटिव मिले हैं। यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,010 से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,64,862 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल