Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : मिले कोरोना के 145 नए मामले, 2 मरीजों की गई जान, पुलिस ने वसूला लाखों का जुर्माना

मंगलवार शाम में आई कोरोना रिपोर्ट में भी जिले में 145 नए मरीज मिले हैं। वहीं आज भी संक्रमण के कारण 2 मरीजों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 May 2021 12:46:17

नागौर : मिले कोरोना के 145 नए मामले, 2 मरीजों की गई जान, पुलिस ने वसूला लाखों का जुर्माना

मंगलवार शाम में आई कोरोना रिपोर्ट में भी जिले में 145 नए मरीज मिले हैं। वहीं आज भी संक्रमण के कारण 2 मरीजों की मौत हुई है। हांलांकि राहत की बात है कि कल 138 लोग ठीक भी हुए है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टिव संक्रमितों की संख्या 2052 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 16466 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 155 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 14259 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।
सख्त लॉकडाउन के तहत प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए जिले भर में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गाइडलाइन उल्लंघन कर बेवजह बाहर घूमने वाले 58 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन किया है। नागौर पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को नागौर सर्किल में 40, मूडण्वा सर्किल में 2 डेगना सर्किल में 7 व मेड़तासिटी सर्किल में 9 सहित कुल 58 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया है। इन लोगों की RTPCR रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही संस्था से छोड़ा जाएगा।

पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन के तहत आज बिना मास्क पाये जाने पर 6 लोगों पर कार्रवाई कर 3 हजार रुपए का जुर्माना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 966 कार्रवाई कर कुल 96 हजार 600 रुपए का जुर्माना और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 193 चालान काटकर 25100 रुपए का जर्माना वसूला गया हैं व 2 वाहनों को जब्त भी किया गया है। राजस्थान में कोरोना : एक महीने बाद मिले 10 हजार से कम संक्रमित, 146 की मौत

बीता दिन राजस्थान के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं जहां एक महीने बाद एक दिन में कोरोना के 10 हजार से कम केस आए हैं। मंगलवार को 8,398 पॉजिटिव मिले और यह आंकड़ा 74,896 लोगों की जांच में सामने आया हैं। करीब 34 दिन बाद राज्य में संक्रमण दर 11 फीसदी सबसे कम दर्ज हुई। जिलेवार स्थिति देखे तो 18 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से भी कम रही है। राज्य में 146 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब मौतों की संख्या 7,080 पर पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा 1,613 मौत जयपुर में हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 964 और उदयपुर में 540 लोगों की कोरोना से जान गई है। सबसे कम 28 मौते हनुमानगढ़ जिले में हुई है। इसी के साथ प्रदेश में 25,160 मरीज ठीक भी हुए हैं।

भारत में कोरोना : रिकॉर्ड 4,525 मरीजों की हुई मौत, 3.89 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 4,525 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। यह देश में कोरोना से एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 2.83 लाख हो गई है। हालाकि, देश में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। मंगलवार को 2,67,246 नए केस सामने आए। वहीं, 3,89,566 लोग ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस में एक लाख 27,109 की कमी हुई। बता दें देश में कोरोना से फिलहाल 1.10% लोगों की मौत हो गई है वहीं 85.60% लोग डिस्चार्ज और ठीक हो गए हैं। वहीं 13.29% एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका