Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में दिखा घी का घनघोर घपला, 15 में से 14 सैंपल मिले मिलावटी

जोधपुर में घी का घनघोर घपला देखने को मिल रहा हैं क्योंकि शहर में दिवाली के दौरान लिए देसी घी के 15 में से 14 सैंपल मिलावटी मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 10:36:40

जोधपुर में दिखा घी का घनघोर घपला, 15 में से 14 सैंपल मिले मिलावटी

राजस्थान के जोधपुर को अपने पकवान और मिठाइयों के लिए जाना जाता हैं जहां सब्जियों से लेकर कचौरियां या मिठाइयां सभी देसी घी में तरबतर देखने को मिलती हैं। लेकिन अब जोधपुर में घी का घनघोर घपला देखने को मिल रहा हैं क्योंकि शहर में दिवाली के दौरान लिए देसी घी के 15 में से 14 सैंपल मिलावटी मिले हैं। ये सैंपल चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लिए गए थे। यह हाल केवल जिले में ही नहीं बल्कि पूरे संभाग में हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि शहर में दिवाली से पहले हुई कार्रवाई में लिए गए घी के सभी सैंपल फेल हैं। मसाले सब स्टैंडर्ड निकले है। शर्मा ने बताया कि शुद्ध के युद्ध अभियान के तहत जिनके भी सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस दिया गया है।
जोधपुर जिले की फूड टीम ने 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक करीब 53 सैंपल (मसाले, घी, दूध, मावा आदि ) लिए। इनमें से 20 सैंपल फेल निकले और 22 की रिपोर्ट आनी बाकी है। यही नहीं विभाग द्वारा लिए गए मसालों के सैंपल भी सब स्टैंडर्ड निकले हैं। इसके बावजूद भी गुजरात व हरियाणा से आया हुआ खराब घी बाजार में बेधड़क बिक रहा है। शहर में मंडोर मंडी हो या अन्य बाजार में बिकता पैक घी। इनमें अधिकांश गुजरात और हरियाणा निर्मित ब्रांड नकली घी बेचा जा रहा है। जोधपुर घी-तेल एसाेसिएशन के अध्यक्ष चंपालाल धारीवाल ने बताया कि शहर में प्रतिदिन 2।5-3 कराेड़ का घी का व्यापार हाेता है। इतना ही तेल का व्यापार है। त्याेहारी सीजन अाैर शादी-ब्याह के समय यह दाेगुना हाे जाता है। जाेधपुर का घी-तेल एक समय नाम से बिकता था। अल्ट्रेशन वालाें ने अाकर शहर का नाम खराब कर दिया है। पिछले चार पांच साल में यह ज्यादा हाे गया है। गुजरात, महाराष्ट्रा हरियाणा से घी मिलावटी अा रहा है। इसके लिए हमने कई बार प्रयास किया। लेकिन प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका