न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ : पेंट की बिल्टी की आड़ में डोडा पोस्त और अफीम की तस्करी, पकड़ा गया ट्रक ड्राइवर

जिले की पल्लू थाना पुलिस के हाथ नशे के ल्हिलाफ बड़ी कामयाबी मिली जिसमें नाकाबंदी के दौरान नशे की सप्लाई करते एक तस्कर पकड़ा गया जो पेंट की बिल्टी की आड़ में डोडा पोस्त और अफीम की तस्करी करता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 1:15:09

हनुमानगढ़ : पेंट की बिल्टी की आड़ में डोडा पोस्त और अफीम की तस्करी, पकड़ा गया ट्रक ड्राइवर

जिले की पल्लू थाना पुलिस के हाथ नशे के ल्हिलाफ बड़ी कामयाबी मिली जिसमें नाकाबंदी के दौरान नशे की सप्लाई करते एक तस्कर पकड़ा गया जो पेंट की बिल्टी की आड़ में डोडा पोस्त और अफीम की तस्करी करता था। ट्रक से 13 क्विटल डोडा-पोस्त और 4 किलो से ज्यादा अफीम बरामद की गई। आरोपी कट्‌टों और थैलियों में नशे की खेप लेकर जा रहा था। पल्लू थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि आरोपी भीलवाड़ा से नशे की खेप लाया था और पंजाब सप्लाई करने वाला था। सूत्रों को अनुसार जिस व्यक्ति ने भीलवाड़ा में मादक पदार्थ लदवाए थे वहीं बठिंडा में आकर डिलीवरी लेने वाला था। ऐसे में अंदेशा है कि सप्लायर किसी अन्य वाहन से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुआ। अब पुलिस उसकी धरपकड़ का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को इसकी सूचना मिली थी जिसके चाल्यते नाकाबंदी की। इस दौरान जयपुर से आ रहे ट्रक को रूकवाया गया। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी में 65 कट्‌टों में 13 क्विटल डोडा पोस्त छिलका मिला। तिरपाल के नीचे कपड़े के थैले में रखी चार सफेद प्लास्टिक थैलियों से 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद की गई। इस पर तस्कर मुखत्यारसिंह उर्फ मुखा (62) पुत्र बलबीर सिंह उप्पल निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया।

मादक पदार्थों की तस्करी में लगे ट्रक में थर्मोप्लास्ट और अन्य वैरायटी के पेंट भी लदे हुए थे। ट्रक ड्राइवर के पास इनकी बिल्टी थी और इसे दिखाकर वह पूरा प्रदेश क्रॉस कर गया। ड्राइवर को खुद पर इतना भरोसा था कि मादक पदार्थों के कट्‌टे छिपाने की कोशिश भी नहीं की। पेंट के डिब्बों के ऊपर डालकर तिरपाल से ढक दिया और भीलवाड़ा से निकल गया। मामले की जांच नोहर थाना प्रभारी रविंद्र नरूका को सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट