Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : कोरोना से बढ़ता मौतों का आंकड़ा बना चिंता का कारण, एक ही दिन में 42 ने गंवाई अपनी जान

कोरोना से बढ़ता मौतों का आंकड़ा चिंता का कारण बनता जा रहा है। यहां बीते दिन 42 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 May 2021 12:07:20

उदयपुर : कोरोना से बढ़ता मौतों का आंकड़ा बना चिंता का कारण, एक ही दिन में 42 ने गंवाई अपनी जान

उदयपुर के हालत लगातार खराब होते जा रहे हैं। कोरोना से बढ़ता मौतों का आंकड़ा चिंता का कारण बनता जा रहा है। यहां बीते दिन 42 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। जिले में रविवार को 1212 नए राेगी मिले, जिनमें 714 शहरी और 498 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इनमें प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतमल खांट भी शामिल हैं। मई के 2 दिन में ही 81 मरीजों की सांसें थम गईं। राहत की बात यह है कि 1104 संक्रमित रिकवर हुए हैं। आगामी 3-4 दिनों में भर्ती होने वाले रोगियों और रिकवर होकर घर जाने वाले संक्रमितों की संख्या बराबर होने की उम्मीद है।

पशु चिकित्सालय भी कोविड सेंटर, 100 मरीज भर्ती होंगे

कलेक्टर ने चेतक सर्कल स्थित पशु चिकित्सालय के हॉस्टलों को कोविड सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहीत किया है। डॉ. पोसवाल ने बताया कि अंबामाता जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल जैन इसके लिए लंबे समय से मांग करते आ रहे थे, क्योंकि यहां मरीजों को भर्ती करने पर मेडिकल स्टाफ को ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
राजस्थान में कोरोना : हर घंटे जा रही 6 मरीजों की जान, 18298 नए मामले, 159 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर अपने साथ आफत लेकर आई हैं जिसे सही समय पर नियंत्रित नहीं किया गया तो यह राजस्थान को तबाह कर देगी। बीते दिन रविवार को सोच से परे रिकॉर्ड 18298 नए मामले सामने आए और 159 की मौत हो गई। आलम यह हैं कि प्रदेश में हर घंटे 6 मरीजों की जान जा रही हैं। राजस्थान में अब तक 4558 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा माैतें राजधानी जयपुर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में हो रही हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर करीब 69 प्रतिशत के पास पहुंच गई है। बीते दिन 11 हजार 262 लोग रिकवर हुए। यहां पिछले आठ दिनों में 72 हजार 730 लोग रिकवर हुए हैं। इनमें चार दिनों से रोजाना 10 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। राजस्थान में अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा हालत खराब है। यहां कोरोना महामारी के दौर में पिछले 14 माह में पहली बार 4 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आए। आज से 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' शुरू, लॉकडाउन की नई गाइडलाइन लागू

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने 3 मई से 17 मई 2021 तक 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' घोषित किया है। उसकी गाइडलाइन आज सोमवार सुबह 5 बजे से प्रभावी हो गई है। गृह विभाग ने इसको लेकर 30 अप्रैल को नई गाइडलाइन जारी की थी। नई गाइडलाइन के अनुसार इस दौरान सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। शादियों में 50 की जगह केवल 31 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। बैंड वालों की संख्या से अलग रखा है। शादी के लिए SDM को सूचना देने के साथ आने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले देनी होगी। इस लिस्ट में शामिल लोगों के अलावा और कोई शादी में नहीं जा सकेगा। शादी में 31 से ज्यादा लोग होने पर 1 लाख जुर्माना लगेगा। SDM को बिना सूचना शादी समारोह करने पर 5 हजार जुर्माना लगेगा। शादी समारोह में केवल एक ही कार्यक्रम की अनुमति होगी, वह भी अधिकतम तीन घंटे में पूरा करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका